.. आंख दिखाने आई महिला के साथ में आईज टेक्नीशियन ने की बदतमीजी…
नाहन: नाहन मेडिकल कॉलेज में आई टेक्नीशियन द्वारा एक महिला के साथ बदसलूकी मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा 1 माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसमें महिला के पति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी इस बाबत शिकायत की है। जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को परीक्षा देवी गांव चूली ददाहू ने महिला आईज टेक्निशियन पर बदसलूकी की। इसमें महिला के पति मनमोहन सिंह ठाकुर ने विभाग के एचओडी को लिखित शिकायत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। मनमोहन ठाकुर ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
