उत्तरप्रदेश दुग्ध उत्पादन के मामले में देश में नंबर वन राज्य बन गया है। इसमें हर साल वृद्धि हो रही है। वही वर्ष 2024-2025 में यूपी का दुग्ध उत्पादन 3.97 LLPD रहा। वही पिछले कुछ साल की तुलना में करीब 10 फीसद अधिक है। वही सरकार दुग्ध समितियों की संख्या बढ़ा रही है इसके साथ ही उनकी बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बना रही है इसके साथ ही पशुओं की बेहतर देखभाल के बाबत लगातार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा। वही योगी सरकार की योजनाओं से दूध का उत्पादन और बढ़ेगा, पर कालान्तर में इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सेक्सड शॉर्टेड सीमेन योजना की होगी।
10 लाख स्वस्थ्य गोवंश के एआई का लक्ष्य
इस योजना से न केवल दूध का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि निराश्रित गोवंश की समस्या से भी काफी हद तक किसानों को निजात मिलेगी। यही नहीं खेती के यंत्रीकरण के कारण गोवंश के जो नर संतति (बछड़े) अनुपयोगी होकर निराश्रित होने को मजबूर हैं उनका भी मुंहमांगा दाम दिया जाएगा। वही सेक्सड शॉर्टेड सीमेन तकनीक से उत्पन्न बछिया चूंकि उन्नत प्रजाति की होगी, लिहाजा पशुपालक इनको छुट्टा छोड़ने की जगह सहेजकर रखेंगे। वही योगी सरकार इसके लिए मिशन मिलियन सेक्सड आर्टिफिशियल इंसिमिनेशन कार्यक्रम चला रही है। इस मिशन के तहत मार्च 2025 तक 10 लाख स्वस्थ्य गोवंश के एआई का लक्ष्य रखा गया था।
क्या है सेक्सड सॉर्टेड सीमेन तकनीक
सेक्सड सॉर्टेड सीमेन आर्टिफिशियल इंसिमिनेशन (AI) एक अत्याधुनिक तकनीक है। इस तकनीक के जरिये जिस गोवंश का कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है वह गोवंश बछिया ही जनेगी, इसकी संभावना 90 फीसद या इससे अधिक होती है।
कैसे काम करती है यह तकनीक
सेंट्रल एनीमल ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट के पशु चिकित्सक डॉ. संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक नर पशु के शुक्राणुओं का वजन उनकी सक्रियता के आधार पर अलग किया जाता है वही सक्रिय शुक्राणु कुछ भारी होते है वही स्पर्मेटोजोआ तकनीक से वजन के मुताबिक सक्रिय शुक्राणुओं को अलग-अगल कर लिया जाता है। इसके बाद जब इनको एक खास मशीन पर रखा जाता है तो सक्रिय एक्स और वाई क्रोमोजोम के शुक्राणु अलग-अलग हो जाते हैं। इनको हिमीकृत वीर्य तकनीक से अलग-अलग संरक्षित कर लेते है। इनके जरिये ही कृत्रिम गर्भाधान से इच्छानुसार संतति पैदा करना संभव है। वही परंपरागत तरीके या प्राकृतिक प्रजनन से पैदा होने वाले नर और मादा संतति का अनुपात 50-50 फीसद का होता है।
उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक वाला राज्य
उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद गोरखपुर के जोनल अध्यक्ष रहे पशु चिकित्सक डॉ. बीके सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक एवं सार्वधिक आबादी वाला राज्य है. वही स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं बेहतर होती अर्थव्यवस्था इन संभावनाओं में चार चांद लगाएगी। वही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा और ब्रीडिंग के जरिये उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया में श्वेत क्रांति का अगुआ बन सकता है। ऐसे में इस सेक्टर से और ज्यादा रोजगार और प्रदेश एवं देश की अर्थव्यवस्था में और योगदान मिल सकता है।
