Sports News
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स (Richard Marles) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। मोदी और मार्ल्स के देर शाम स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।
#WATCH | Australian Deputy PM & Defence Minister Richard Marles arrives in Ahmedabad, Gujarat
He will watch the India vs Australia Final match here.
#IndiaVsAustralia pic.twitter.com/dBXI2BKPGn
— ANI (@ANI) November 19, 2023
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और गुजरात के भारतीय जनता पार्टी प्रमुख सीआर पाटिल ने शाम को हवाई अड्डे पहुंचने पर मोदी का स्वागत किया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कुछ देर बाद मार्ल्स भी हवाई अड्डे पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पटेल ने उनका स्वागत किया।
#WATCH | PM Narendra Modi arrived at Ahmedabad Airport; Gujarat.
(Visuals from earlier today) #ICCCricketWorldCup #IndiaVsAustralia pic.twitter.com/aiqkwKcfqj
— ANI (@ANI) November 19, 2023
यह भी पढ़ें
240 रन पर ऑल आउट हुई इंडिया
बात करें भारत की बल्लेबाजी की तो, टीम इंडिया 240 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से लोकेश राहुल ने 66 जबकि विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने 55 रन पर तीन विकेट चटकाए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट हासिल किए।
Firenib
Source link
