Trent Boult on Kabaddi League | प्रो कबड्डी की तरफ आकर्षित हुए ट्रेंट बोल्ट, ‘इन; खिलाड़ियों को दी हाथ आजमाने की सलाह

Trent Boult On Kabaddi League | प्रो कबड्डी की तरफ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Sports News

ट्रेंट बोल्ट

Loading

मुंबई: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult), विकेटकीपर टॉम लैथम (Tom Latham) और मिशेल सेंटनर (Mitchell Santner) भारत (India) में हाल ही में संपन्न विश्व कप (World Cup 2023) के दौरान कबड्डी (Pro Kabaddi League 2023) से काफी प्रभावित हुए और उनका मानना है कि टीम के उनके साथी ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और टिम साउदी इसमें ‘रेडर’ और ‘डिफेंडर’ की भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं।  

लैथम ने इस दौरान कबड्डी की तुलना रग्बी से की। रग्बी न्यूजीलैंड में सबसे लोकप्रिय खेल है। बोल्ट ने टीम के साथी मिशेल और साउदी के इस खेल में हाथ आजमाने का समर्थन करते हुए कहा कि यह जोड़ी कबड्डी जैसे कठिन खेल की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसे कई बार देखा है। मुझे लगता है कि इस खेल के लिए आपको मजबूत पैरों की जरूरत है। मैं इस खेल के लिए डेरिल मिशेल और टिम साउदी का नाम लूंगा।”  

यह भी पढ़ें

भारत में खेले गये विश्व कप के दौरान टेलीविजन पर कबड्डी मैच के मुख्यअंश देखते समय बोल्ट सेंटनर और लैथम ने इसमें दिलचस्पी लेनी शुरू की। लैथम ने कहा, ‘‘यह काफी हद तक शारीरिक खेल है। यह रग्बी से काफी मिलता जुलता है। इस में पूरी टीम एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को रोकने की कोशिश करती है। मैं इस खेल के लिए ग्लेन फिलिप्स का नाम लेना चाहूंगा। वह काफी ताकतवर और फुर्तीला है। लॉकी फर्ग्यूसन के पैर काफी मजबूत हैं, वह भी इस खेल में सफल हो सकते हैं।” (एजेंसी) 



Firenib

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib