रेलवे टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलेगा रिफंड, एक क्लिक में जानें

Tr5.jpg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[Firenib]

Indian Railways

कैंसिंल टिकट का मिलेगा पैसा?

अगर आपने भारतीय रेलवे की ट्रेन में अपना टिकट लिया है. फिर यात्रा करने का प्लान बदल गया तो आप अपना टिकट कैंसिल करा सकते हैं. ऐसे करने पर प्रावधान के तहत रेलवे आपको पैसा वापस कर सकती है.

Indian Railways

कैंसिलेशन की है दो कैटेगरी

ट्रेन टिकट कैंसिलेशन की दो कैटेगरी में रखी गयी है. एक कैटेगरी में टिकट कैंसिलेंशन चार्ट बनने के बाद और दूसरा चार्ट बनने से पहले है. हालांकि, अगर चार्ट बन चुका है तो कंफर्म टिकट के कैसिलेंशन पर आपको पैसा नहीं मिलेगा.

Indian Railways

48 घंटे से पहले ई-टिकट रद्द करने पर शुल्क

कन्फर्म ई-टिकट ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर के 48 घंटे से पहले टिकट रद्द करने पर एसी फर्स्ट क्लास-एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये, एसी 2 टियर/प्रथम श्रेणी के लिए 200 रुपये, एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपये काटकर बाकी पैसा रिफंड कर दिया जाता है.

Indian Railways

सेकेंड क्लास में करेंगे 60 रुपया

ट्रेन के स्लीपर क्लास का टिकट कैंसिल कराने पर 120 रुपये और द्वितीय श्रेणी के लिए 60 रुपये काटकर पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा.

Indian Railways

12 घंटे से पहले कटेगा ज्यादा पैसा

यदि ट्रेन शेड्यूल डिपार्चर के 48 घंटे से कम और 12 घंटे से पहले टिकट रद्द कराया जाए तो 25% किराया काटकर पैसा वापस किया जाता है. जबकि, शेड्यूल डिपार्चर के चार घंटे पहले या टार्ट बनने से पहले टिकट रद्द करने पर आपको 50 प्रतिशत किराया काटकर पैसा वापस मिलेगा.

Indian Railways

ऑनलाइन रद्द कर सकते हैं टिकट

रेलवे के द्वारा ई-टिकट के साथ विंडो टिकट को भी ऑनलाइन रद्द करने की सुविधा दी जा रही है. इसकी पूरी जानकारी, IRCTC की वेबसाइट पर दी गयी है.

Also Read…

https://firenib.com/category/adyog-jagat/

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib