भारत डिजिटलाइजेशन की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। Open Network for Digital Commerce (ONDC) के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष आर.एस शर्मा ने भी भारत की डिजिटल पहल की काफी सराहना कर रहा है। वही ONDC अध्यक्ष ने कहा कि आधार कार्ड, UPI और ONDC जैसे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) ने विकसित भारत को गति प्रदान की है। आंकड़ों की मानें तो UPI पर हर दिन 0.5 मिलियन यानी 5 लाख ट्रांजेक्शन होते हैं।
UPI से हर महीने 15 मिलियन ट्रांजेक्शन
ONDC में बदलावों पर बात करते हुए आर.एस शर्मा ने कहा कि भारत में हर दिन UPI की मदद से आधा मिलियन लेन-देन होता है। इस हिसाब से हर महीने 15 मिलियन ट्रांजेक्शन होते हैं। डिजिटल कॉमर्स की दुनिया में ONDC नई ऊंचाईयां छू रहा है। हमने ONDC में कुछ प्रोटोकॉल बनाए हैं, जिससे खरीददार और विक्रेता एक ही प्लेटफॉर्म पर आ गए हैं।
बिक्री से लॉजिस्टिक्स अलग किया
ONDC ने सभी तरह के गुड्स और सर्विसेज की बिक्री से लॉजिस्टिक्स को काफी अलग कर दिया है। अब हर चीज को सूचीबद्ध करने के साथ-साथ नेटवर्क पर लेन-देन भी हो सकता है। आज बहुत सारे लोग ONDC को नहीं जानते हैं। मगर एक समय पर लोग आधार और UPI को भी नहीं समझते थे, लेकिन आज सभी इसका इस्तेमाल करते हैं।
अल्गोरंड इंडिया समिट 2024
आर एस शर्मा अल्गोरंड इंडिया समिट 2024 में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अभी सिर्फ एक गूगल, एक व्हाट्सएप, एक फेसबुक और कुछ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ही काम करते हैं। हम ऐसा सिस्टम नहीं चाहते जिसकी कमान कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में है। इसलिए हमें कोई ऐसा समाधान तलाशना होगा, जिसकी पहुंच सभी तक आसानी से हो सके। DPI इसी का एक उदाहरण है और भारत का नाम अग्रणी देशों की फेहरिस्त में शुमार है।