Himachal News:मुख्यमंत्री सुक्खू बोले राजनीतिक लाभ के लिए किया वॉक आउट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: क्षेत्रीय विकास विधायक निधि को लेकर विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया. वॉक आउट के बाद नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर हमला किया तो वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष ने राजनीतिक लाभ के लिए वॉक आउट किया है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष ने केवल खबर में बने रहने के लिए काम रोको प्रस्ताव लाया और उसमें विधायक निधि जारी करने को लेकर चर्चा की मांग की और सदन से वाकआउट कर दिया ।

जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस की मांग करते हैं तो बेहतर होता

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के लोग अगर काम रोको प्रस्ताव के दौरान जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस की मांग करते हैं तो बेहतर होता. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ विधायक निधि को लेकर चर्चा की मांग की इससे उनको गहरा दुख हुआ है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है ऐसे में भी विपक्ष के लोग विधायक निधि की मांग कर रहे हैं.

सरकार दिन-रात प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार दिन-रात प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है और प्रदेश की जनता के हित के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है. उन्होंने भाजपा के वॉक आउट को पूरी तरह से राजनीतिक लाभ के लिए किया गया वॉक आउट बताया।

जयराम ठाकुर ने कर्ज के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया

वहीं जयराम ठाकुर ने कर्ज के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया तो जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि क्या सरकार का काम पूर्व सरकारों के कर्ज को और बढ़ाना है या यह सोचने की जरूरत है कि प्रदेश के कर्मचारियों, महिलाओं और जनता के लिए कैसे कम किया जाए. मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के बारे में सोचने की जरूरत है और सोचने की जरूरत है कि किस तरह से प्रदेश में आय के स्रोत बढ़ाए जा सकते हैं।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib