Himachal News: अधिवेशन में ‘हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा में सुधार-विजन टू एक्शन’ विषय पर मंथन

दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन
दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: कांगड़ा जिले के राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में तकनीकी शिक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन सोमवार को शुरू हुआ। प्रदेश के शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने अधिवेशन का शुभारंभ किया।

अधिवेशन में देशभर के शिक्षाविद, तकनीकी शिक्षा विशेषज्ञ तथा विभागीय अधिकारी ‘हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा में सुधार- विजन टू एक्शन’ विषय पर मंथन के लिए जुटे हैं।

प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दे रही है

इस अवसर पर डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा संस्थानों में लैब सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा विस्तार किया जा रहा है। सरकार का ध्येय है कि तकनीकी शिक्षा पाने वाला प्रत्येक युवा कौशल उन्नयन से आत्मनिर्भर बने। कोर्स पूरा करते ही अपने स्किल के बूते उसे रोजगार मिले या वे अपनी पसंद के मुताबिक स्वरोजगार खड़ा करने में पूर्ण सक्षम हो।

युवा औद्योगिक क्षेत्र की जरूरत के अनुसार पहले से ही तैयार तथा प्रशिक्षित हों

उन्होंने कहा कि यह आज के समय की मांग है कि युवा औद्योगिक क्षेत्र की जरूरत के अनुसार पहले से ही तैयार तथा प्रशिक्षित हों। युवा शक्ति इस प्रकार स्किल्ड हो कि वे बाजार की मांग को पूरा कर सकें। इस दृष्टि से बाजार की मांग व आवश्यकता के अनुरूप युवाओं के लिए प्रशिक्षण के नए ट्रेड आरंभ करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सुधारात्मक कदम तथा भविष्य की तैयारी की दृष्टि से यह अधिवेशन बेहद उपयोगी पहल है।

बाजार की मांग व आवश्यकता के अनुरूप युवाओं के लिए प्रशिक्षण के नए ट्रेड आरंभ करने की दिशा में काम किया जाएगा

यह पहली दफा है जब प्रदेश में इस प्रकार का अधिवेशन हो रहा है। इससे आगे की राह प्रशस्त होगी।इस अवसर पर विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा शुभ करण सिंह ने अधिवेशन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदेल शिक्षा सचिव तथा उपस्थित समस्त मेहमानों का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। राजीव गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. दीपक बंसल ने अधिवेशन में भाग लेने के लिए सभी शिक्षाविदों का आभार जताया।

see more..Himachal News: पांच साल में भाजपा शासित नगर निगम में शिमला का विकास रहा ठप्प

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib