Himachal News: आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार को बने अभी करीब 5 माह का ही समय हुआ है, कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

हिमाचल प्रदेश चालक परिचालक यूनियन ने 7 मई से हिमाचल प्रदेश में अपनी मांगों को पूरा ना होने की स्थिति में रात्रि बस सेवा ठप करने की चेतावनी दी है।
चालकों- परिचालकों को पिछले 41 महीनों से ओवर टाइम नहीं मिला है
यूनियन के अध्यक्ष का कहना है कि चालकों- परिचालकों को पिछले 41 महीनों से ओवर टाइम नहीं मिला है। जो बढ़कर 65 करोड़ के लगभग लंबित हो गया है। इसी तरह DA और एरियर भी लंबे वक्त से कर्मचारी को नहीं मिला है।
रात्रि सेवा सिर्फ एडवांस लेकर ही चालक एवं परिचालक रूट पर चलेंगे, अन्यथा नहीं
इस तरह अरबों की देंनदारियाँ लंबित हो गई हैं।ऐसे में 6 मई तक यदि निगम प्रबंधन ने यूनियन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो उसी रात्रि 12:00 बजे के बाद रात्रि बस सेवाएं बंद कर दी जाएगी। उस समय रात्रि सेवा सिर्फ एडवांस लेकर ही चालक एवं परिचालक रूट पर चलेंगे, अन्यथा नहीं।
see more..Himachal News: पारंपरिक छड़ी यात्रा के साथ शुरू हुआ मां भंगाईणी मेला हरिपुरधार







