Himachal News: नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों के साथ मिली सांसद प्रतिभा सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं।

उन्होंने इस जीत का श्रय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया है .

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सगंठन के प्रति कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हुई है

उसके लिये वह इन सब की आभारी हैं।प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के मार्गदर्शन के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी पार्टी नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि सगंठन के प्रति कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनावों के बाद शिमला नगर निगम व पालमपुर उप चुनाब में पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिये हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ जीत का सिलसिला अब आगे बढ़ेगा।

शिमला शहर के लोगों की उमीदों पर उन्हें खरा उतरना होगा

प्रतिभा सिंह ने नव निर्वाचित शिमला नगर निगम के पार्षदों को उनके नए दायित्व के लिये कांग्रेस सगंठन की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कंधों पर शिमला शहर के विकास और लोगों की समस्याएं दूर करने की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाना होगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर के लोगों की उमीदों पर उन्हें खरा उतरना होगा इसके लिए उन्हें दिन रात लोगों की सेवा व समर्पण के भाव से कार्य करना होगा।

see more..Himachal News: बेमौसम हो रही ओलावृष्टि और बारिश ने बढ़ाई किसान-बागवानों की परेशानी

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib