Himachal News: कई दशकों बाद शिमला में कांग्रेस को विराट जनादेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल के नायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लिए शिमला नगर निगम की शानदार दो तिहाई बहुमत से जीत उनके छोटे से कार्यकाल में किए काम की जीत है।

रात दो-दो बजे तक कार्यालय में डटे रहकर और छुट्टियों के दिन भी सरकार को अत्यधिक सक्रिय रख सुक्खू ने जो व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया,

1985 के बाद पहला ऐसा मौका है कि किसी भी पार्टी को इतना विराट बहुमत नगर निगम में मिला

उस पर शिमला के मतदाताओं ने अपनी मुहर लगा दी है।साल 1985 के बाद पहला ऐसा मौका है कि किसी भी पार्टी को इतना विराट बहुमत नगर निगम में मिला है। सुक्खू के नाम पर लड़े गए नगर निगम शिमला के चुनावों की जीत ने सुक्खू की लीडरशिप को एक बार फिर से फोकस में ला दिया। एक जमाने के बाद हिमाचल में किसी एक नेता का ऐसा जलवा देखने को मिला है।

पेयजल की समस्या के निवारण का सुक्खू का वादा शिमला नगर निगम में मतदाताओं का भरोसा जीत गया

राज्य स्तर पर लिए गए सुक्खू के लोकप्रिय फैसलों के अलावा शिमला में एटिक को उपयोग करने का निर्णय, शहर को तारों के जंजाल से निकालने का वायदा और पेयजल की समस्या के निवारण का सुक्खू का वादा शिमला नगर निगम में मतदाताओं का भरोसा जीत गया। कांग्रेस की ये जीत भाजपा के लिए बुरा सपना साबित हुई है क्योंकि हिमाचल में लगातार पिछड़ रही भाजपा ने इन चुनावों में अपना पूरा जोर लगा दिया था।

केंद्रीय मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री का प्रचार भी भाजपा की नैय्या डूबने से नहीं बचा सका

केंद्रीय मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री का प्रचार भी भाजपा की नैय्या डूबने से नहीं बचा सका।अपने चार माह के कार्यकाल में आम आदमी से अपने कनेक्ट को दिन-प्रतिदिन मजबूत बनाते हुए सुक्खू ने कई लोकप्रिय निर्णय लिए, जिनकी गूंज हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों ने भी सुनी।

नगर निगम शिमला की जीत से मुख्यमंत्री सुक्खू का कद और ऊंचा हुआ है

साल 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने का अति महत्वाकांक्षी लक्ष्य हो या फिर हिमाचल की आय बढ़ाने के लिए सुक्खू के प्रयास तात्कालिक जरूरी फैसलों से लेकर लंबी सोच वाले फैसले हों, यह सभी हिमाचल की दशा-दिशा को बदलने का मादा रखते हैं। नगर निगम शिमला की जीत से मुख्यमंत्री सुक्खू का कद और ऊंचा हुआ है।

see more..Himachal News: नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों के साथ मिली सांसद प्रतिभा सिंह

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib