Himachal News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबलों की तैयारियों में जुटी एचपीसीए रविवार को धर्मशाला के समीप खनियारा स्थित श्री इंदू्रनाग देवता के दरबार पर पहुंची।

मैच में इस बार बारिश की बाधा न पड़े, इसकी कामना लेकर एचपीसीए पदाधिकारी धर्मशाला के पीठासीन देवता इंदू्रनाग के दरबार पहुंचे थे।
एचपीसीए पदाधिकारियों ने मंदिर में हवन व पूजा अर्चना करके मैच के दौरान बारिश की बाधा न पड़े
एचपीसीए पदाधिकारियों ने मंदिर में हवन व पूजा अर्चना करके मैच के दौरान बारिश की बाधा न पड़े, इसके लिए इंदू्रनाग देवता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री इंदू्रनाग मंदिर में हवन में एचपीसीए पदाधिकारियों ने आहुतियां डालने के साथ कन्या पूजन भी किया। साथ ही मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया।
धर्मशाला में किसी भी बड़े आयोजन से पहले अधिकारी इंदू्रनाग देवता की शरण में नहीं जाना नहीं भूलते
गौरतलब है कि इंदू्रनाग को क्षेत्र का पीठासीन देवता और बारिश का देवता माना जाता है। धर्मशाला में किसी भी बड़े आयोजन से पहले अधिकारी इंदू्रनाग देवता की शरण में नहीं जाना नहीं भूलते। धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट के दौरान भी अधिकारियों ने इंदू्रनाग देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इसके अतिरिक्त अच्छी फसल की मन्नत के लिए भी लोग इंदू्रनाग देवता की पूजा करते हैं।
see more..Himachal News: उपमुख्यमंत्री मंदिरों को लेकर एक प्लान तैयार कर रहे







