Himachal News: भाजपा ने ली नगर निगम शिमला चुनावों की समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: भाजपा कार्यालय शिमला में एक विशिष्ठ बैठक नगर निगम चुनाव को लेकर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,नगर निगम चुनाव के प्रभारी एवं विधायक पोंटा साहब सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल एवं अनेक पूर्व मंत्रीगण , विधायकगण व पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में भाग लिया।

34 वार्डों में भाजपा ने चुनाव लड़ा और 9 जीते हुए पार्षदों व शेष चुनाव लड़े उम्मीदवारों ने बैठक में भाग लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत से और बड़ी निष्ठा से चुनाव में काम किया

नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत से और बड़ी निष्ठा से चुनाव में काम किया, बेहतरीन तरीके से चुनाव प्रचार किया ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के वोट शिमला में बनाए गए। हर वार्ड में वोटों को बनाते हुए नगर निगम क्षेत्र में हजारों वोट बनाए गए।कांग्रेस की जीत सत्ता के दुरुपयोग की जीत है।

बैठक में भाजपा के सभी जीते हुए 9 पार्षदों का अभिनंदन किया गया

बैठक में भाजपा के सभी जीते हुए 9 पार्षदों का अभिनंदन किया गया जिसमें अप्पर ढली से कमलेश मेहता, फागली से कल्याण धीमान, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर, रुल्दुभट्टा से सरोज ठाकुर, कृष्णा नगर से बिट्टू कुमार पाना, पटयोग से आशा शर्मा, न्यू शिमला से निशा ठाकुर, भराड़ी से मीना चौहान और कसुंपटी से रचना जिन्हा शर्मा उपस्थित रही।डॉक्टर बिंदल व संगठन मंत्री ने कहा कि हम सभी को आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण करने के लिए जुट जाना है।कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा और पार्टी ने बेहतरीन तरीके के साथ चुनाव लड़ने में सभी पार्षदों एवं नेताओं की मदद की।

कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम के चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग कर शिमला नगर निगम में अपनी जीत दर्ज की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि चर्चा में यह विषय निकल कर सामने आया कि कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम के चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग कर शिमला नगर निगम में अपनी जीत दर्ज की है।चुनाव के प्रथम दिन से ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नगर निगम शिमला के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया, पहले कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम शिमला के रोस्टर के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद जिस प्रकार से नगर निगम शिमला में 20,000 से अधिक वोट बने उससे भी नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभावित किया गया, चुनाव के बीच में कर्मचारियों को डीए की किस्त देना और विभिन्न पदों की नौकरियों को रेगुलर करने की घोषणा भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए ही की गई ।कांग्रेस पार्टी ने इन चुनावों में सत्ता का पूर्ण रूप से दुरुपयोग किया जिसके कारण कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम शिमला में सीटें जीती।

सुस्ती को छोड़कर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जुटना पड़ेगा

जयराम ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी संसदीय चुनाव के लिए लगने का आह्वान किया।इस बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि अब नगर निगम शिमला का चुनाव हो गया है और हमें अपनी सुस्ती को छोड़कर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जुटना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर पोलिंग बूथ पर जहां-जहां जो जो कमी रही है उस कमी को सब मिलकर दूर करेंगे, जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास सबसे बड़ा संगठन है .

150 से अधिक सभाओं का आयोजन किया गया

सबसे अच्छे कार्यकर्ता है आवश्यकता है और हमें पूरा मन बना कर जुट जाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में 160 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय कार्य किया और 150 से अधिक सभाओं का आयोजन किया गया, सभी कार्यकर्ताओं के कहने पर पार्टी ने मजबूती से कार्य भी किया और भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों को गंभीरता के साथ लड़ा। भविष्य में सभी कार्यकर्ता मिलकर आगामी लोकसभा चुनावों को लड़ेंगे और चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

see more..Himachal News: सीएम के निर्देशों पर 5 हिमाचली छात्र मणिपुर से सुरक्षित निकले

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib