Himachal News: नगर निगम शिमला में कांग्रेस पार्टी के काबिज होने के बाद भी अभी भी मेयर, डिप्टी मेयर के नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। बीजेपी ने इस पर कांग्रेस पर हमला बोला है।

बीजेपी मीडिया सह प्रभारी करण नंदा ने कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह जग जाहिर है।
मेयर डिप्टी मेयर दिल्ली में फाइनल किया जा रहा है
मेयर डिप्टी मेयर दिल्ली में फाइनल किया जा रहा है। ऐसे में जो भी मेयर बनेगा वह सरकार की कठपुतली होगी।मंत्री विक्रमादित्य द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पर की गई टिप्पणी को उन्होंने निंदनीय बताया है, ऐसा कभी भी प्रतीत नहीं हुआ कि डॉ राजीव बिंदल हिंदुत्व के ठेकेदार हैं। कांग्रेस के नेताओं को अपने कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दी गई टिप्पणियों दिखाई नहीं देती.
हिमाचल को छोड़ अलग प्रदेशों में भी हिंदुत्व को लेकर टिप्पणी कांग्रेस नेता करते हैं
जब हिमाचल को छोड़ अलग प्रदेशों में भी हिंदुत्व को लेकर टिप्पणी इनके नेता करते हैं। तब उनको अपने नेताओं की गलती दिखाई नहीं देती कांग्रेस पार्टी को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि हमारी के गलतियां हैं और ना कि भाजपा के नेताओं के ऊपर टीका टिप्पणी करनी चाहिए।उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी की गरंटिया तो हिमाचल से हवा हावी होती दिखाई दे रही है।
see more..Himachal News: शिमला पुलिस ने लागू किया ”वन मिनट ट्रैफिक प्लान”







