Himachal News: मंडी में कानूनी सहायता परामर्श कार्यालय का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कानूनी सहायता परामर्श कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कानूनी सहायता परामर्श कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान मंडी ने जिला मुख्यालय मंडी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कानूनी सहायता परामर्श कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया

तथा पधर में सिविल जज कोर्ट का शुभारम्भ भी किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने मंडी तथा पधर में आयोजित लोक अदालतों की प्रोसिडिंग का निरीक्षण भी किया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत पात्र लोगों को लीगल एड डिफैंस काउंसिल सिस्टम के तहत निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध

मंडी के डीआरडीए सभागार तथा पधर मिनी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम मेें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत पात्र लोगों को लीगल एड डिफैंस काउंसिल सिस्टम के तहत निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है ताकि सबके लिए न्याय का ध्येय पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम को और भी सुदृढ किया गया है। होल टाईम डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।

न्यायालयों में लंबित मामलों को निपटाने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा

उन्होंने कहा कि लिटिगन्ट् न्यायाधीशों एवं वकीलों के लिए केंद्र बिंदु है उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमें कार्य करना चाहिए। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा न्यायालयों में लंबित मामलों को निपटाने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इन लोक अदालतों के माध्यम से प्रदेश भर में 75000 के करीब मामले सुनेंगे

सिविल जज कोर्ट खुलने से पधर उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ-साथ चौहार घाटी के दूरदराज क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी

उन्होंने कहा कि पधर में सिविल जज कोर्ट खुलने से पधर उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ-साथ चौहार घाटी के दूरदराज क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कैंथला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।पधर में बार एसोसिएशन की ओर से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीआर मुगलाना तथा विभिन्न पदाधिकारियों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीशों को सम्मानित भी किया।

see more..Himachal News:राजस्व संबंधी लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करें सुनिश्चित

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib