Himachal News: जलशक्ति विभाग बनाएगा विकास का रोडमैप

जलशक्ति विभाग बनाएगा विकास का रोडमैप
जलशक्ति विभाग बनाएगा विकास का रोडमैप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: जलशक्ति विभाग सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने यह आदेश अधिकारियों को दिए हैं। वह रविवार को विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभाग के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।

विभाग हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बृह्द योजना (मास्टर प्लान) तैयार करेगा

उन्होंने कहा कि विभाग हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बृह्द योजना (मास्टर प्लान) तैयार करेगा, ताकि विभिन्न स्तर पर जारी कार्यों का विस्तृत विवरण प्राप्त होने के साथ ही इन कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जलजनित रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सोशल मीडिया, फोक मीडिया, विज्ञापन जैसे माध्यमों का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।

आगामी वर्षा ऋतु में होने वाले जलजनित रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सकेगा

इससे आगामी वर्षा ऋतु में होने वाले जलजनित रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पेयजल के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं इसमें सुधार की दिशा में कार्य कर रही है। बेहतर और सुलभ सिंचाई सुविधा से प्रदेश के किसानों कीे आर्थिकी में भी बढ़ोतरी सुनिश्चित हो सकेगी। बैठक में निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक कार्यों की वृतवार चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने सभी विकासात्मक परियोजनाओं को गति प्रदान करने और इन्हें समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जलशक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता संजीव कौल, सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

see more..Himachal News: 22 मई को ज्ञानधारा के प्रवाह में डुबकी लगाएंगे हजारों निरंकारी श्रद्धालु

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib