Himachal News: सिरमौर जिला के उपमंडल संगडाह तहसील नौहराधार के अंतर्गत मंगलवार सुबह एक लानाचेता राजगढ़ मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 4 की मौत हो गई है।

जिसमें दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 5:00 बजे पेश आया है।
लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप यह हादसा पेश आया है
मृतकों में एक दंपती भी शामिल है। बहराल चारो मृतक आपस मे सगे रिश्तेदार है! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप यह हादसा पेश आया है। कार मारुति 800 (HP 16 ए 1721) राजगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान कमल राज उम्र(40), गांव रुग बखोटा जीवन सिंह (63) रूब बखोटा व सुमा देवी (54) निवासी गांव शिरगली दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) गांव रूब बखोटा के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को रेस्क्यू करने का कार्य शुरू कर दिया है
मृतकों में से 3 एक ही गांव के रहने वाले हैं। उधर, संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे हादसा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद नौहराधार चौकी व संगडाह थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई है । पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को रेस्क्यू करने का कार्य शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चलातहकीकात जारी है.
see more..Himachal News: इथोनॉल प्लांट में 50 प्रतिशत निवेश हिस्सेदारी के लिए हिमाचल तैयार







