Himachal News: मंडी के साथ भेदभाव कर रही सरकार

मंडी के साथ भेदभाव कर रही सरकार
मंडी के साथ भेदभाव कर रही सरकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंडी जिला के साथ भेदभाव के आरोप लगाए हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शिल्हीबागी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि आज खासकर मेरे विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी हो रही है।

यहां एस.डी.एम., बीडीओ और एक्सियन समेत कई पद खाली हैं और जो यहां अधिकारी तैनात थे उन्हें कबायली जिला लाहौल, भरमौर, पांगी और किनौर भेजा जा रहा है।

जिन योजनाओं के काम पूर्व सरकार के समय से चल रहे हैं उनका बजट रोक दिया गया है

स्कूलों में अध्यापकों के खाली पदों को भरा नहीं जा रहा है और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जिन योजनाओं के काम पूर्व सरकार के समय से चल रहे हैं उनका बजट रोक दिया गया है और बदले की भावना से विकास को प्रभावित किया जा रहा है। इस प्रकार का भेदभाव कतई सहन नहीं किया जाएगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका कड़ा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही इस सरकार ने ऋण का रोना रोया और मेरे ऊपर आरोप लगाते रहे कि जयराम ने इतना ज्यादा ऋण लिया।

मैंने पहले दो वर्ष में केवल पांच हज़ार करोड़ का ऋण लिया था जबकि इस कांग्रेस सरकार ने पहले तीन महीने में ही छः हज़ार करोड़ का ऋण ले लिया

जैसे मैंने अपने घर के लिए कर्जा लिया हो। क्या आज से पूर्व में रही सरकारों ने बिना ऋण ही पांच साल काटे। मैंने पहले दो वर्ष में केवल पांच हज़ार करोड़ का ऋण लिया था जबकि इस कांग्रेस सरकार ने पहले तीन महीने में ही छः हज़ार करोड़ का ऋण ले लिया। यही रफ्तार रही तो आप अंदाजा लगा सकते हैं प्रदेश का क्या हाल होगा। इन्होंने कर्मचारियों के लिए ओ पी एस का वादा किया था और उसको भी अभी तक पूरी तरह लागू नहीं कर पाए हैं। आप ओ पी एस दो लेकिन उन बेरोजगारों और किसानों का भी ध्यान रखो जो तंगहाली में जीवन गुजर बसर कर रहे हैं।

60 वर्ष से ऊपर सभी को पेंशन देने का कोई वादा या गारंटी नहीं दी थी फिर भी हमने इसे लागू कर आठ लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ पहुंचाया

हमने 60 वर्ष से ऊपर सभी को पेंशन देने का कोई वादा या गारंटी नहीं दी थी फिर भी हमने इसे लागू कर आठ लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ पहुंचाया। आज ये सरकार महिलाओं को हर साल 18000 देने का वायदा लेकर सत्ता में आई है लेकिन आप ही बताइए किसी यहां की महिला को इसका लाभ मिला क्या? कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में लोगों को ठगने का काम किया है। अब दी हुई गारंटियों से ये सरकार पीछे हटने लगी है। इस सरकार ने सत्ता में आते ही जो 900 से अधिक संस्थान बंद किए हैं उन्हें भाजपा की सरकार आते ही बहाल किया जाएगा और इनके लिए सभी पांच साल के फैसलों पर हम भी समीक्षा करेंगे।

see more..Himachal News: मंडी के बस स्टैंड में ही इलेक्ट्रिक बस हुई हादसे का शिकार

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib