Himachal News: पांवटा साहिब डांस करते हुए हार्टअटैक से मौत का एक और मामला सामने आया है। यहां गिरीपार क्षेत्र के अंबोया में शादी समारोह में नाचते-नाचते एक 28 वर्षीय युवक को हार्ट अटैक आ गया।

युवक को तुरंत पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया मगर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
युवक की हार्ट अटैक से मौत का वीडियो भी वायरल हो रहा है
युवक की हार्ट अटैक से मौत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में एक युवक की पहाड़ी नाटी लगाते हुए हार्ट अटैक से मौत हुई थी। मौत’ कब, कहां और कैसे दस्तक देती है किसी को पता नहीं चलता। पांवटा साहिब क्षेत्र में आकस्मिक मौत का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। पांवटा साहिब के गिरीपार क्षेत्र के अंबोया में एक युवक को शादी समारोह में नाचते-नाचते हार्ट अटैक आ गया।
स्टेज पर नाचते हुए युवक अचानक गिर पड़ा युवक के गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर युवकों हुआ क्या है
स्टेज पर नाचते हुए युवक अचानक गिर पड़ा युवक के गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर युवकों हुआ क्या है। युवक की बेहोशी ना टूटने के कारण उससे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मंडी जिला निवासी उक्त युवक अपने दोस्त की शादी में अंबोया आया हुआ था। अंबोया पंचायत के चिलोई गांव में बारात पहुंची थी। यहां जैसे ही युवक डीजे पर नाचने लगा तो नाचते-नाचते वह बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई ।
see more..Himachal News: चूड़धार जंगलों में गृष्मकालीन प्रवास पर पहुंचा घुमंतू गुज्जर समुदाय







