Himachal News: हनोगी से झलोगी तक पांच सुरंगों का किया सफल ट्रायल

हनोगी से झलोगी तक पांच सुरंगों का किया सफल ट्रायल
हनोगी से झलोगी तक पांच सुरंगों का किया सफल ट्रायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के मंडी जिले के हनोगी से झलोगी तक पांच टनल का जिला प्रशासन तथा एनएचएआई के अधिकारियोें की मौजूदगी में निरीक्षण तथा सफल ट्रायल किया गया।

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते बुधवार को हनोगी से झलोगी तक पांच सुरंगों को ट्रायल के लिए खोलने को लेकर ट्वीट किया था

एनएचएआई तथा जिला प्रशासन ने शनिवार को इन सुरंगों का सफल ट्रायल किया है

इसके पश्चात एनएचएआई तथा जिला प्रशासन ने शनिवार को इन सुरंगों का सफल ट्रायल किया है।उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि हनोगी से झलोगी तक विशेषतः बरसात के मौसम में पहाड़ों से पत्थर इत्यादि गिरने का खतरा बना रहता है तथा सड़क पर ब्यास नदी का पानी आने से कई बार बरसात में इसे बंद भी करना पड़ता था.

किरतपुर-मनाली फोरलेन के तहत हनोगी से झलोगी तक सुरंगे बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी

लेकिन अब किरतपुर-मनाली फोरलेन के तहत हनोगी से झलोगी तक सुरंगे बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि फोरलेन के निर्माण कार्य को समयबद्व पूरा करने के लिए नियमित तौर पर जिला प्रशासन की एनएचएआई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक एनएचएआई वरूण चारी तथा विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

see more..Himachal News: अमरपुर में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib