Himachal News: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का बिलासपुर में पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया है भाजपा नेताओं के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कहा कि

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने हुए छह माह हो चुके है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पहली केबिनेट में 22 लाख महिलाओं के खाते में 1500-1500 रूपये डालने एवं पांच लाख युवाओं को सरकारी देने का वादा किया था।
महिलाओं को 1500 -1500 रूपये मिले और न ही युवाओं को नौकरियां । काठ की हांडी बार बार नहीं चढती
लेकिन आज तक न तो महिलाओं को 1500 -1500 रूपये मिले और न ही युवाओं को नौकरियां । काठ की हांडी बार बार नहीं चढती। बार बार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। डा राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा द्धारा 20 मई से लेकर 30 जून तक महासंर्पक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। वह बिलासपुर में मंगलवार को जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोेधित कर रहे थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कहा कि इस कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व जोश देखने को मिला।
भाजपा सरकार ने पंजाब के साथ लगते क्षेत्र से फोरलेन को जोडकर काबिले तारीफ कार्य किया है
भाजपा सरकार ने पंजाब के साथ लगते क्षेत्र से फोरलेन को जोडकर काबिले तारीफ कार्य किया है। जिससे लोगो को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह कार्य मोदी सरकार की महान देन हैं । उन्होंने इस अवसर पर एम्स की उपलब्धि पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की इन उपलब्ध्यिों ने बिलासपुर को एक नई दिशा दी है। इस अवसर पर इस अवसर पर बैठक स्थल पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान , पार्टी संगठन प्रभारी सिद्धार्थतन , पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जेआर कटवाल, विधायक त्रिलोक जम्वाल , पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर व पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
se more..Himachal News: Iit मंडी में युवा संगम कार्यक्रम के तहत गोवा के छात्रों ने जानी पहाड़ी धरोहर







