Himachal News: किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट प्रदेश के लिए पीएम मोदी का बड़ा तोहफा

किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट प्रदेश के लिए पीएम मोदी का बड़ा तोहफा
किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट प्रदेश के लिए पीएम मोदी का बड़ा तोहफा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: किरतपुर से मनाली तक बन रहा फोरलेन प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश वासियों के लिए बड़ा तोहफा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने आज इस प्रोजेक्ट पर हणोगी से झलोगी तक बनी पांच टनलों का अवलोकन करने के उपरांत कही।

इन टनलों को हालही में यातायात के लिए खोला गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बनने से न सिर्फ सामरिक दृष्टि से सेना को लाभ पहुंचेगा

कार्य पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा

बल्कि प्रदेश के पर्यटन कारोबार में भी चार चांद लगेंगे। स्थानीय लोगों के जीवन में भी इससे परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस प्रोजेक्ट के उदघाटन का आग्रह किया गया है और इसका कार्य पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। यह प्रधानमंत्री की तरफ से प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा तोहफा होगा।

चंडीगढ़ के लिए लगभग 3 -4 ही घंटे लगा करेंगे

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरणों में है और एनएचएआई इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास कर रही है। इन टनलों के बन जाने से अब प्रदेश के लोगों के लिए चंडीगढ़ पहुंचना मुश्किल नहीं बल्कि आसान हो जाएगा। जहां चंडीगढ़ के लिए 5 से 6 घंटे का सफर तय करना पड़ता था वहीं अब उससे लगभग आधा समय ही लगा करेगा।

see more..Himachal News: प्रतिभा सिंह बोली,जयराम ठाकुर क्या कह रहे यह हमारे लिए जरूरी नही

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib