Himachal News: 1 जून से 4 जून तक शिमला अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल का आगाज़ होने वाला है। जिसमें हिमाचली कलाकारों के साथ साथ बॉलीवुड कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।

समर फेस्टिवल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई और कलाकारों की लिस्ट भी फाइनल हो गई है।
बेबी शो, फैंसी ड्रेस शो, डॉग शो और अन्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे
इसके अलावा बेबी शो, फैंसी ड्रेस शो, डॉग शो और अन्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया की यह एक जून को राज्यपाल समर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे और 4 जून को मुख्यमंत्री समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।
पंजाबी गायक सतिंदर सरताज अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे
1 जून की नाइट पुलिस के हार्मनी ऑफ पाइन और दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली कलाकारों के नाम रहने वाली है। इसी तरह तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे और चौथी अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर मोनाली ठाकुर लोगों का मनोरंजन करेगी।

see more..Himachal News: सरकार से उठाया जाएगा मार्जिन एवं प्राफिट एक्ट का मुद्दा







