Himachal News: कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के तहत फ्लाइन-डोभी साइट में एक पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत एक पर्यटक महिला घायल हो गई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के तहत फ्लाइन-डोभी साइट में एक पैराग्लाइडर क्रैश हो गया।

हादसे में पायलट समेत एक पर्यटक महिला घायल हो गई है। दोनों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।
हादसे में पायलट समेत एक पर्यटक महिला घायल हो गई
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है। बताया जा रहा है एक दंपती सोमवार को फ्लाइन-डोभी की पैराग्लाइडिंग साइट पर साहसिक गतिविधि का आनंद लेने के लिए पहुंचा। सबसे पहले पर्यटक महिला के पति ने उड़ान भरी, जो सफल रही। इसके बाद महिला ने उड़ान भरी, लेकिन इस बीच पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। पायलट और महिला पर्यटक जमीन पर गिर गए।
दोनों को हादसे में चोटें आईं इसके बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया
दोनों को हादसे में चोटें आईं।इसके बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल की। गौर रहे कि पिछले दिनों भी डोभी में एक प्रशिक्षु पायलट पैराग्लाइडिंग के दौरान चोटिल हो गया था। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि हादसे में पायलट विवेक 25, निवासी ग्राहण, तहसील व जिला कुल्लू का उपचार कुल्लू अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
see more..Himachal News: बसपा प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ का परंपरागत हिमाचली तरीके से स्वागत







