Himachal News: शिमला के रिज मैदान पर लगेगी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

शिमला के रिज मैदान पर लगेगी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा
शिमला के रिज मैदान पर लगेगी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की रिज मैदान पर जल्द प्रतिमा स्थापित होगी । इसको लेकर नगर निगम को जल्द जगह चयनित करने के निर्देश दिए हैं

उनकी प्रतिमा नगर निगम या सरकारी खर्च से नहीं बल्कि उनके समर्थक अपने पैसों से प्रतिमा तैयार करेंगे।

प्रतिम का भूमि पूजन 23 जून को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर करने की तैयारी की जा रही

इस प्रतिम का भूमि पूजन 23 जून को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर करने की तैयारी की जा रही है।मंगलवार को नगर निगम की मासिक बैठक में पार्षदों ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा जल्द लगाने की मांग उठाई वही सदन में मौजूद विधायक हरीश जनारथा ने भी नगर निगम के अधिकारियों को 23 जून से पहले ही जगह चयनित कर देने के निर्देश दिए।शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शिमला रिज मैदान पर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने को लेकर पूर्व नगर निगम की बैठक में पहले ही प्रस्ताव पारित किया गया है लेकिन जगह का चयन नहीं किया गया है और अब 23 जून को स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्मदिन होता है ऐसे में उसी दिन मूर्ति लगाने को लेकर भूमि पूजन किया जाएगा ।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार है ऐसे में जल्द ही वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी

उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा को लगाने के लिए सरकारी खर्चा नहीं हो रहा है बल्कि उनके समर्थक इसको लेकर पैसा इकट्ठा करेंगे और इस प्रतिमा को तैयार किया जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई 2021 को निधन हुआ था उनके निधन के बाद समर्थन शिमला के रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर नगर निगम ओर जिला परिषद की बैठक में बाकायदा प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया था लेकिन सत्ता पर भाजपा काबिज थी जिसके चलते प्रतिमा लगाने की कवायद शुरू नही हो पाई लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार है ऐसे में जल्द ही वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी।

see more..Himachal News: विक्रमादित्य सिंह ने किया 1.50 करोड़ की लागत से दनोई पुल का उदघाटन

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib