Himachal News: नाचन विधानसभा क्षेत्र की कोट पंचायत के मल्हनू गांव के तनुजा केस के मामले में ग्रामीणों सहित मायके पक्ष का एक प्रतिनिधिमंडल समाज सेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान की अगुवाई में उपायुक्त मंडी व पुलिस अधीक्षक मंडी से मिला।

इस प्रतिनिधिमंडल ने तनुजा केस की उच्च स्तरीय जांच कर आत्महत्या की जगह भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की
प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण महिलाओं ने तनुजा के ससुरालियों सास, पति व देवर पर तनुजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा उसके साथ कई बार मारपीट करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। भारी तादाद में डीसी व एसपी के दरबार में पहुंची महिलाओं ने बताया कि तनुजा बहुत ही होनहार बेटी थी। गरीब परिवार से संबंध रखने वाली इस बेटी की शादी मां-बाप का साया सिर से उठ जाने के कारण दादा दादी ने मल्हनू गांव में की थी मगर ससुरालियों ने शादी के कुछ दिन के उपरांत ही इसे तंग करना तथा इसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था।
तथाकथित हत्यारों ने शव को कमरे में लटका दिया ताकि यह हत्या की जगह आत्महत्या का मामला लगे
जिसकी कई बार पुलिस व महिला आयोग को मृतक तनुजा ने शिकायत भी की थी। ग्रामीणों का आरोप है की 28 तारीख रविवार के दिन तनुजा की सास पति तथा देवर ने इसकी बहुत बेरहमी से पिटाई की जिससे तनुजा की जान चली गई। तत्पश्चात इन तथाकथित हत्यारों ने शव को कमरे में लटका दिया ताकि यह हत्या की जगह आत्महत्या का मामला लगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है
दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की
तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की है। इस प्रतिनिधिमंडल में कोट पंचायत के प्रधान दीनू राम तथा सलवाहन पंचायत के प्रधान पंकज चौधरी महिला मंडल सलवाहन मल्हनू व पाली सहित कई समाजसेवी संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।वहीं मामले की पुष्टि करते हुए कहा एसपी मंडी सौम्या ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
see more..Himachal News: पीएम की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
