Himachal News: सांसद प्रतिभा सिंह ने आज बल्ह विधान सभा क्षेत्र की ग्रांम पंचायत सरकीधार के गांव गदवाहन में माता हडिम्बा व देव घटोतकच्छ के देव मिलन कार्यक्रम में भाग लिया । इस अवसर पर उन्होंने माता उग्रतारा देवी व स्थानीय देव मांहुनाग से आर्शीवाद प्राप्त किया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि देवी-देवताओं के प्रति हमारी पौराणिक आस्था है तथा आज की युवा पीढ़ी को भी इस बनाए रखना चाहिए ।
प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है
उन्होंने बताया कि देवी-देवताओं की अराधना के साथ साथ हमें प्रकृति की भी अराधना करनी चाहिए।उन्होंने पर्यावरण की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि हमें सृष्टि से अत्याधिक छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से रिवालसर की प्राकृतिक सुन्दरता को बरकरार रखने का आग्रह किया और कहा कि रिवालसर त्रिवेणी स्थल है और बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है ।जहां देश विदेश से पर्यटक आते हैं।
बरसात आने से पहले पौधरोपण के लिए स्थान चिन्हित कर गड्ढे तैयार करें
इसकी सुन्दरता बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी अधिकारियों व विभाग का सहयोग करें और पर्यटकों को भी झील को साफ रखने के लिए जागरूक करें।सांसद प्रतिभा सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि बरसात आने से पहले पौधरोपण के लिए स्थान चिन्हित कर गड्ढे तैयार करें ताकि बरसात में अविलम्भ पौधरोपण किया जा सके।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संपूर्ण विकास करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थापित की है तथा समाज के हर वर्ग व तबके का कल्याण व उत्थान सरकार का प्रमुख ध्येय है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार स्थापित होने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों में तेजी लाई गई है।
अधिकारियों से भी पूरे समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने को कहा
प्रदेश में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल इत्यादि सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों की मूलभूत सुविधाओं को ज्यादा बेहतर बनाया जा सके। उन्होने अधिकारियों से भी पूरे समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ विभिन्न विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने को भी कहा ताकि लोगों को विकास योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी देश व प्रदेश में समय-समय पर स्थापित रहीं कांग्रेस सरकारों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कई तरह की गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
महिलाएं आर्थिक व सामाजिक तौर पर सशक्त हो रहीं हैं बल्कि वे परिवार के भरण-पोषण में भी अहम भूमिका निभा रही
इससे न केवल महिलाएं आर्थिक व सामाजिक तौर पर सशक्त हो रहीं हैं बल्कि वे परिवार के भरण-पोषण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।इस अवसर पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिन्द्र सेन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शशी शर्मा, नरेश चौहान पूर्व प्रत्याशी नाचन, कुलदीप ठाकुर बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष, नायब तहसीलदार रिवालसर कृष्ण चंद, प्रधान मन्दिर कमेटी दौलत राम शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत सरकीधार धर्मा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
see more..Himachal News: राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य स्तरीय हैकथॉन प्रतियोगिता का आयोजन







