Heavy rain in Kullu: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में बहुत भयानक फ्लड आ जाने से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. कुल्लू की व्यास नदी में पानी उफान पर है. इसलिए सुरक्षा कारणों के चलते उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने भारी वर्षा को लाकर आदेश जारी कर दिए है. उन्होंने आदेश दिए कि भरी बारिश के कारण कुल्लू मनाली मार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर गिरने की घटनाएँ पेश आ रही है, साथ ही रामशिला के निकट व्यास नदी में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण कुल्लू- मनाली व मनाली से अटल टनल व रोहतांग की तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है ।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार व्यास नदी के बाएं तरफ वाया सांगरी बाग से नग्गर मनाली मार्ग पर भी केवल आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बन्द कर दी गईं। उन्होंने कहा कि मंडी – कुल्लू मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन व पत्थरों के गिरने के कारण केवल आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई हैं। उपायुक्त ने सभी लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया है वे मौसम साफ होने तक जहां भी रुके है वहीं सुरक्षित रहे तथा अनावश्यक यात्रा से बचे।








