Himachal News:सेब नाले में फैंकने वाले वायरल वीडियो पर बवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News : शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में सेब की फसल को बागवान द्वारा नाले में फेंकने वाले वायरल वीडियो पर सरकार और भाजपा आमने सामने आ गए हैं।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का आरोप लगाया है कि

भाजपा ने सेब को नाले में नष्ट करने वाला वीडियो वायरल किया

भाजपा ने षड्यंत्र के तहत सेब को नाले में नष्ट करने वाला वीडियो बनाया और उसे मीडिया में वायरल किया। भाजपा आपदा में भी अवसर ढूंढ रही है और गंदी राजनीति कर रही है जबकि यह वक्त मदद करने का है।सरकार ने मामले को लेकर एसडीएम रोहड़ू को जांच कर आदेश दिए हैं जिसमें पाया गया है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर करीब दो सप्ताह पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा है। भाजपा नेता साजिश रच कर ऐसे कृत्यों से सरकार को बदनाम करना चाहती है। मामले की गम्भीरता से जांच के आदेश दिये गए है।

जल्द भाजपा के षड़यंत्र को बेनकाब कर सच सामने लाया जाएगा

जो लोग इसके पीछे हैं उनके खिलाफ़ कारवाई की जाएगी।जगत सिंह नेगी ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से सड़कों को नुक्सान हुआ है लेकिन सरकार ने ज्यादातर सड़कों को बहाल कर दिया है और सेब मंडियों में पहुंच रहा है कुछ जगहों पर लिंक रोड खराब है जिनकी बहाली का कार्य तेज गति से चल रहा है। मंडियों में इस बार किलो के हिसाब से सेब बिक रहा है

आढ़ती आनाकानी करेगें तो सरकार कानूनी रास्ता अपनाएगी

जिसके बागवानों को अच्छे दाम मिल रहें हैं और चंडीगढ फल मंडी में भी किलो के हिसाब से सेब बिकने पर अच्छे दाम मिल रहें हैं। कुछ आढ़ती बार बार हड़ताल कर सरकार के निर्णय को गलत ठहराने का प्रयास कर रहे हैं अभी सरकार नरमी से पेश आ रही है अगर अब भी आढ़ती आनाकानी करेगें तो सरकार कानूनी रास्ता अपना कर सख्ती से कानून लागू करेगी।

see more..Himachal News: प्रदेश में 3 अगस्त से फिर भारी बरसात का अलर्ट

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib