HP news
कांगड़ा. इंसानों के जुड़वा बच्चे होना आम बात है, लेकिन गाय के जुड़वा बछड़े होने के मामले बमुश्किल ही देखने मिलते हैं. ऐसा ही एक मामला जवाली के नाणा गांव से आया है. यहां एक गाय ने दो बछड़ों को एक साथ जन्म दिया है, जो कि कौतूहल का विषय बन गया है. उन्हें देखने के लिए गांव भर के लोग जुट रहे हैं. दोनों बछड़े स्वस्थ हैं और उछल-कूद कर गाय का दूध पी रहे हैं.
[Fire Nib]







