Firenib
नई दिल्ली: देश भर में आज यानी सोमवार 20 नवंबर को लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Parv 2023) के चौथे दिन आज व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास भी समाप्त हुआ।
आज देश भर में अनेकों श्रद्धालु सुबह से ही घाटों पर व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए खड़े दिखे। वहीं अर्घ्य के दौरान छठ व्रती आज पानी में खड़े हुए। इसके बाद फल और प्रसाद से भरा दउरा-सूप लेकर सूर्य देवता की उपासना की गई । वहीं फिर सूर्य देवता को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठ का प्रसाद खाया और व्रत अपना खोला।
देखें छठ घाटों से आई मनमोहक तस्वीरें
#WATCH दिल्ली: छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों ने कालिंदी कुंज घाट पर पूजा की।#ChhathPooja pic.twitter.com/DcPRp9TYyG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2023
#WATCH छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली के ITO घाट पर श्रद्धालू उगते सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। वीडियो ड्रोन से लिया गया है।#ChhathPooja pic.twitter.com/sNNXX8NV9Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2023
#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वीडियो राप्ती नदी के राजघाट से है।#ChhathPooja pic.twitter.com/CflDyGIgVr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2023
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ दिया। वीडियो लक्ष्मण मेला घाट से है।#ChhathPooja pic.twitter.com/xbblTLqjS5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2023
#WATCH पटना, बिहार: छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वीडियो दीघा घाट से है।#ChhathPooja pic.twitter.com/HgT1yy7jl1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2023
#WATCH भुवनेश्वर,ओडिशा: छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ दिया। वीडियो कुआखाई घाट से है।#ChhathPooja pic.twitter.com/hWf5XONHzo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2023
#WATCH झारखंड: छठ पूजा के अवसर पर रांची में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।#ChhathPooja pic.twitter.com/wHbBwDEsdM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2023
#WATCH | Maharashtra: Devotees offer ‘Araghya’ to the rising Sun at Juhu Beach as part of #ChhathPooja pic.twitter.com/cmRDooLF6j
— ANI (@ANI) November 20, 2023
जानकारी दें कि नहाय खाय से शुरू हुए आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज चौथे दिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो चूका है। आज चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन माना जाता है। इस दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाता है।
बताते कहलें की छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से ही होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से भी इन्हें जाना जाता है। छठ का यह पावन पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छठ का यह व्रत महिलाओं द्वारा संतान की लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है।







