Hartalika Teej : इस दिन जरूर ट्राई करे यह 5 डिश, खाकर आएगा मजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तर भारत में हरतालिका तीज का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। तीज का व्रत अविवाहित कन्याओं से लेकर सुहागन महिलाएं रखती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, कुंवारी लड़कियां यदि ये व्रत रखती हैं, तो उन्हें योग्य वर मिलता है। वही सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए तीज का व्रत रखती है इस दिन व्रत रखने के साथ साथ भगवान् शिव और माता पार्वती की उपासना भी करती है। इस दिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनने के साथ-साथ सोलह श्रृंगार करती हैं। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन अन्न-जल ग्रह नहीं करती हैं। ये निर्जला व्रत शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल या अन्न खाकर खोला जाता है। इस दिन भोजन में आप अलग अलग रेसिपी ट्राई कर सकते है।

मालपुआ
यूपी में मालपुआ काफी फेमस है। ये एक भारतीय पैनकेक है, जिसे मैदा, खोया, इलायची पाउडर और सौंफ से तैयार किया जाता है। जब ये पूरा बन जाता है, तो इसे चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है। इसे आप रबड़ी के साथ भी खा सकते हैं।

गुजिया
हरतालिका तीज के दिन महिलाएँ व्रत गुजिया खाकर ही खोलती है यह बेहद स्वादिष्ट मिठाई है जिसे आप दा, मावा, सूजी, बादाम, इलायची और चीनी से बनाया जाता है।

आटे का हलवा
यूपी और बिहार की ज्यादातर महिलाएं आटे का हलवा खाकर अपना हरतालिका तीज का व्रत खोलती हैं। इसे देसी घी और चीनी के साथ गेहूं के आटे में भूनकर तैयार किया जाता है।

ठेकुआ
ठेकुआ एक सूखी मिठाई है, जिसे गेहूं के आटे, देसी घी, मावे और चीनी से बना सकते है। यहाँ पर ठेकुआ सबसे ज्यादा यूपी और बिहार के लोग खाना पसंद करते हैं।

नारियल लड्डू
ताजे कसे हुए नारियल से बनाए गए नारियल के लड्डू से भी आप अपना व्रत खोल सकती हैं। इसे दूध, काजू, इलायची पाउडर, नारियल और चीनी से बनाया जाता है। ये इतना स्वादिष्ट होता है कि मुंह में रखते ही पिघल जाता है।

नारियल लड्डू
नारियल से बनाए गए लड्डू खाकर भी महिलाएँ अपना व्रत खोलती है। इसे दूध, काजू, इलायची पाउडर, नारियल और चीनी से बनाया जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib