मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए अटल पथ पर आयोजित नि:शुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया है इसके साथ ही दो पहिया वाहन रैली की हरी झंडी दिखाई है। इसके साथ ही सीएम यादव ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित करके संदेश दिया कि हेलमेट हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर पहने और जिम्मेदार नागरिक बने। क्योकि लमेट सड़क हादसे में आपकी जान बचा सकता है। वही किसी के दुनिया से चले जाने पर उसका परिणाम परिवार को भुगतना पड़ता है। राज्य सरकार यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित कर रही है, जिसके अंतर्गत 2100 युवाओं को नि: शुल्क हेलमेट बांटे गए।
तेज गति से न चलाएं वाहन’
मुख्यमंत्री यादव का कहना है कि वे सड़कों पर तेज गति से वाहन न चलाए। हेलमेट पहनें, इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों का पालन करें।
सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इससे सड़क सुरक्षा सप्ताह में हमारी राहवीर योजना भी विशेष स्थान रखती है। सड़क हादसे के किसी घायल को अस्पताल पहुंचाने पर राज्य सरकार उस जिम्मेदार नागरिक को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इसके अलावा प्रदेशभर में सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन से संबंधित विशेष अभियान संचालित किए गए हैं। वही राज्य सरकार सदैव युवाओं के साथ प्रदेश के हर नागरिक की बेहतरी के लिए प्रयासरत है।
‘हत्याओं से ज्यादा होती हैं सड़क दुर्घटनाएं’
उन्होंने कहा कि देशभर में एक वर्ष में होने वाली हत्याओं की ज्यादा 6 से 8 गुना ज्यादा मौतें सड़क हादसों में होती हैं। इससे ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए शहर के 37 चौराहों को लेफ्ट टर्न फ्री करने का कार्य हो रहा है। वही सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को कम करने के लिए आज 2100 हेलमेट बांटे गए।







