करूर हादसा : अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने के कारण 39 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें 8 बच्चे और 16 से भी अधिक महिलाएँ शामिल है। सीएम एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए 10 लाख रूपये तक मुवाअजा देने का फैसला किया। इसके साथ ही घायलों को एक लाख रूपये देने की बात कहीं है। स्टालिन ने स्थिति की समीक्षा के लिए सचिवालय में राज्य के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में एक जांच आयोग के गठन की भी घोषणा की।

अधिकारियों के अनुसार, भगदड़ शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय मची जब विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में समर्थक दोपहर में ही इकट्ठा हो गए थे और टीवी के नेता व फिल्म कलाकार की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। विजय की पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने जब लोगों को बेहोश होते और गिरते देखकर शोर मचाया तब उन्होंने अपनी रैली रोक दी। करूर हॉस्पिटल में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश अपनी वेदना को काबू में नहीं रख पाए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बार बार कहा था कि कंडिशन्स को फॉलो करें लेकिन ऐसा नहीं किया गया, अब आगे ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा गया कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

एआईएडीएमके ने प्रशासन पर लगाया आरोप

एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने रविवार का कहना है कि प्रशासन की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात नहीं किया गया था। इसी वजह से करूर में हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि डीएमके की बैठकों में सुरक्षा के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं। पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने में विपक्षी दलों की बजाय सत्तारूढ़ दल के पक्ष में पक्षपात नहीं करना चाहिए। अगर पूरी सुरक्षा दी गई होती, तो ऐसी भगदड़ नहीं मचती।

मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये देंगे विजय

एक्टर विजय ने भगदड़ में मारे जाने वालों के परिजनों को 20 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे दिल में बसने वाले सभी लोगों को नमस्कार।”

स्वास्थ्य मंत्री बोले- अब तक 39 मौतें, 2 की हालत गंभीर

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी सेंथिल कुमार ने भगदड़ को लेकर कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 39 लोगों की मौत की खबर है। 17 महिलाएं, 13 पुरुष, 4 लड़के और 5 बच्चियों की मौत हो गई है। 39 मृतकों में से 30 का पोस्टमार्टम हो चुका है और शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं। बाकी पोस्टमार्टम अभी जारी हैं। 26 घायल मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। 67 घायलों को आईपीडी में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। 2 मरीजों की हालत गंभीर है। बाकी सभी की हालत स्थिर है। एक मरीज को आगे के इलाज के लिए मदुरै मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा जा रहा है।”

सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई की मांग

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा, “आज हमने मृतकों के परिवारों और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की है। और आगामी भविष्य में इस तरह की घटना न होने की जानकारी दी है वही सर्वोच्च न्यायालय की पीठ को सुनवाई करनी चाहिए।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib