BEL में निकली 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कैसे और कब, कितने आवेदन शुल्क के साथ करे जमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यदि आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे है तो युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गयी है वही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए काफी लाभकारी है इच्छुक उम्मीदवार BEL की ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा 25 और 26 अक्टूबर 2025 को होगी।
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल से बीई, बीटेक या बीएससी की डिग्री प्राप्त की हो। यानी तकनीकी पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए यह अवसर बेहद खास है।

आयु सीमा

आवेदकों की अधिकतम उम्र सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 28 साल रखी गयी है वही ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट, जबकि एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट दी गयी है। वही 40 % या उससे अधिक विकलांगता वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को इसके अलावा 10 साल की और छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 177 रुपये तय किया गया है. वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। BEL में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान मिलेगा। वही पहले वर्ष में 30,000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष में 35,000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे वर्ष में 40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। परीक्षा में कुल 85 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है और पेपर को हल करने के लिए समयसीमा 90 मिनट दी गयी है। परीक्षा का आयोजन बेंगलुरु में होगा। वही 25 अक्टूबर को इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल विषय की परीक्षा होगी, जबकि 26 अक्टूबर को कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन तय की गयी है उम्मीदवार को पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट jobapply.in पर जाएं. इसके बाद BEL Trainee Engineer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें और अपनी सभी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद में दिए गए डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करे और फीस जमा करे आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर प्रिंटआउट निकाल लेवे ताकि कभी जरूरत तो इस्तेमाल कर सके।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib