दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित नोबेल पुरस्कारों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है ये पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं और विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिने जाते हैं। अगले सफ्ताह होने वाले विजेताओं के नाम के ऐलान से पहले दुनियाभर की निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर टिक गई हैं। ट्रंप ने अपनी तरफ से कई देशों के बीच नोबेल पुरुष्कार का प्रबल दावेदार बताया गया है।
कई बार नामित होने के बाद भी ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2025 के नोबेल पुरस्कार के लिए पाकिस्तान और आर्मीनिया जैसे देशों ने नामित किया है। इससे पहले भी ट्रंप कई बार इस पुरस्कार के लिए नामित किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक यह पुरस्कार नसीब नहीं हुआ है। नोबेल शांति पुरुष्कार के लिए ट्रम्प को 2018 में कई बार नामित किया जा चुका है वही दिसंबर में एक रिपब्लिकन सांसद ने उन्हें अब्राहम समझौते की मध्यस्थता के लिए भी प्रस्तावित किया था, जिसने इजरायल और कुछ अरब देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कैसे होता है नोबेल के लिए नामांकन
नोबेल पुरस्कार की संबंधित समितियां नामांकनों की घोषणा नहीं करतीं और निर्णयों को 50 वर्षों तक गोपनीय रखा जाता है। कोई व्यक्ति खुद को नामांकित नहीं कर सकता, लेकिन अन्य लोग उसे कई बार नामित कर सकते हैं। प्रत्येक पुरस्कार समिति अलग तरीके से काम करती है, लेकिन सभी का उद्देश्य नोबेल की इच्छा का सम्मान करना है, यानी मानवता को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाने वाले विजेताओं को चुनना। शांति पुरस्कार समिति पिछले वर्ष की उपलब्धियों को नियमित रूप से पुरस्कृत करती है और यह पुरस्कार नॉर्वे के ओस्लो में दिया जाता है। अन्य विज्ञान पुरस्कार स्टॉकहोम में दिए जाते हैं, जहां विजेताओं को मान्यता मिलने में अक्सर दशकों लग जाते हैं। ताकि सफलता की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
इस साल के कार्यक्रम
इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो रहे हैं। चिकित्सा पुरस्कार की घोषणा स्टॉकहोम के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में की जाएगी। इसके बाद भौतिकी (मंगलवार), रसायन विज्ञान (बुधवार), साहित्य (गुरुवार), शांति पुरस्कार (शुक्रवार) और आर्थिक विज्ञान पुरस्कार (13 अक्टूबर) की घोषणाएं होंगी।
कब दिए जाते है पुरुष्कार
अक्टूम्बर में विजेता के नाम की घोषणा होने के बाद यह पुरुष्कार ल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार में लगभग 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर की राशि दी जाती है इसके साथ ही 18 कैरेट सोने का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं के बीच साझा किया जा सकता है।
