प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे है एयरपोर्ट को 0 सितंबर को विमानन सुरक्षा नियामक DGCA से एयरपोर्ट लाइसेंस मिला था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा था कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम दिवंगत नेता और सामाजिक कार्यकर्ता डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। पाटिल को उनके काम के लिए याद किया जाएगा। क्योकि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में परियोजना से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा मिले।
केंद्र ने दी एयरपोर्ट का नाम बदलने की अनुमति
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘एयरपोर्ट के निर्माण की अनुमति देते समय, केंद्र ने ‘नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ नाम को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित नाम परिवर्तन के साथ, अब इसे आधिकारिक तौर पर ‘लोकनेते डीबी पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’
5 चरणों में हुआ निर्माण
आपनो बता दे, नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण 5 चरणों में किया गया है इसमें अडानी ग्रुप की 74 % तक हिस्सेदारी रहने वाली है बाकि की 26 % हिस्सा महाराष्ट्र सरकार का है इसमें सिडको के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विजय सिंघल ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर को दोपहर 2.40 बजे एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और ये दिसंबर से चालू हो जाएगा।
हर साल 9 करोड़ यात्रियों को मैनेज करेगा एयरपोर्ट
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा और इसका कोड ‘NMI’ है। इसके प्रारंभिक चरण में हर साल 2 करोड़ यात्रियों और 5 लाख टन कार्गो संभालने का अनुमान है। पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद ये हवाई अड्डा सालाना 9 करोड़ यात्रियों को सेवाएं देगा और हर साल 32 लाख टन कार्गो को मैनेज करेगा।
