Bihar Assembly Election 2025 : इन 5 एप के जरिए मिलेगी आपको चुनाव से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी, चैक करे डिटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। वही चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है बिहार के 243 विधानसभा के दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वही पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वही चुनाव के नतीजे 14 नवम्बर को जारी कर दिए जाने है। इलेक्शन कमीशन इन चुनावो के लिए पूरी तरह से तैयार है वही चुनाव आयोग ने मतदाताओं से लेकर चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए 4 ऐप्स और पोर्टल पेश किए हैं।

मतदाता हो या उम्मीदवार इन ऐप्स और पोर्टल के जरिए चुनाव संबंधित हर जानकारी का पता लगा सकता है। मतदाताओं के वोटर आईडी डाउनलोड करने से लेकर वोटर लिस्ट की जानकारी के लिए चुनाव आयोग ने ऐप्स और पोर्टल की जानकारी दी है। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मतदाता सूची में व्यापक सुधार किया गया है, जिसे लेकर काफी विवाद भी पिछले दिनों सामने आए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया शुरू की है। इन ऐप्स और पोर्टल के माध्यम से मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में आसानी से चेक कर सकते हैं।

फोन में रखें ये 4 ऐप्स

इसके अलावा मतदाताओं के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की जानकारी भी ऐप्स और पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वोटर्स अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में जान सके।

VHA

इस ऐप को खास तौर पर मतदाताओं के लिए पेश किया गया है। इस ऐप में मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकेंग। इसके अलावा पोलिंग बूथ संबंधित जानकारी से लेकर BLO से संपर्क करने की सुविधा भी इसमें मिलेगा। वोटर लिस्ट और कार्ड में सुधार के लिए फॉर्म भी यहां मिलेगा। यही नहीं, मतदाता इस ऐप के जरिए e-EPIC भी डाउनलोड कर सकते हैं।

cVigil

चुनाव आयोग का यह ऐप मतदान के दौरान किसी भी तरह की शिकायत के लिए तैयार किया गया है। पोलिंग बूथ पर हो रही गड़बड़ी को इस ऐप के जरिए रिपोर्ट किया जा सकता है। इस ऐप पर किए गए शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कारवाई की जाएगी।

KYC

KYC यानी नो योर कैंडिडेट ऐप के जरिए मतदाता अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार की संपत्ति, क्रिमिनल रिकॉर्ड, शिक्षा आदि की जानकारी भी उन्हें इस ऐप पर मिलेगी।

Suvidha Portal

चुनाव आयोग का यह पोर्टल और Suvidha 2.0 ऐप उम्मीदवारों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इस पोर्टल के जरिए नामांकन और एफिडेबिट ऑनलाइन फाइल किया जा सकता है। इसके साथ ही, उम्मीदवार चुनाव प्रचार और रैली के लिए इस पोर्टल के जरिए परमिशन भी ले सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib