आमिर खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं जो अपने परफेक्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। आमिर ख़ान ने यूनिक एक्टिंग स्किल्स से अपने करोड़ों फैन्स को हर बार सरप्राईज किया है। उनकी हाल ही में आई फिल्म लाल सिंह चड्डा में उनका हैरतंगेज किरदार सबको काफी उत्साहित कर रहा था। हर तरफ इस फिल्म के काफी चर्चे थे, लेकिन रीलीज होने के बाद अबतक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। यह फिल्म एक इमोशनल कहानी पर बनी हुई है और इसे रिलीज हुए तीन दिन हो गए है लेकिन फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ धमाल नहीं कर पाई। लाल सिंह चड्डा में आमिर ख़ान और करीना कपूर खान स्टार कास्ट में हैं। दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज स्टार हैं। दोनों ने इसे पहले भी कई फिल्मों में साथ में काम किया है।

लाल सिंह चड्डा फिल्म को बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड की वजह से भारी हानि पहुंची है। दर्शकों ने इसे साफ बॉयकॉट कर दिया जिसकी वजह से अबतक यह फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। पहले दिन 11.70 करोड़ रुपए से शुरू हुआ लाल सिंह चड्डा फिल्म का सफर दूसरे 7.26 करोड़ पर जा पहुंचा और फिर तीसरे दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया। निराश कर देने वाले आंकड़े पता चलने पर फैन्स काफी निराश होने वाले हैं।

आमिर खान की इस फिल्म को बनने में 4 साल का अच्छा खासा वक्त लगा है। बात की जाए अगर फिल्म के प्री-प्रोडक्शन की तो आमिर खान ने इस फिल्म के लिए अपनी जिंदगी के पूरे 14 साल लगा दिए हैं। लाजमी है कि करीना कपूर खान और आमिर खान की इस फिल्म को बनाने की मेहनत रंग लाए। लाल सिंह चड्डा फिल्म कम से कम 200 करोड़ का कलेक्शन जरूर करे। लेकिन यह आंकड़ा छूना फिलहाल नामुमकिन लग रहा है। यह फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक होने के कारण ज्यादा उम्मीदें थी, जो कि एक ऑस्कर विजेता फिल्म है। फिर भी लाल सिंह चड्डा फिल्म से अब भी काफी उम्मीदें जुड़ी है। देखना यह है कि यह फिल्म आनेवाले हफ्ते में कितनी ऊंचाई छूती है। आमिर खान को इंतजार है तो बस इस फिल्म की सक्सेस का।








18 Responses