BJP: 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया राष्ट्र को संबोधन। भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर देशभर में धूम मची है। पार्टी के संबोधन में PM Modi ने ये बात कहीं।
BJP: आज 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मना रही है। इसके साथ ही, आज देश प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव भी मना रही है। इस मौके पर, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। PM Modi ने पार्टी के स्थापना दिवस और हनुमान जन्मोत्सव पर देश को संबोधित किया। PM Modi ने कहा, माँ भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक BJP कार्यकर्ता को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
Bharatiya Janata Party national president JP Nadda hoists the flag at party headquarters on the 44th Foundation Day of BJP in Delhi. pic.twitter.com/8KXU8is7YE
— ANI (@ANI) April 6, 2023
BJP: कार्यकर्ता देशवासियों की समस्या का समाधान करती रहे
PM Modi ने हनुमान जी की चौपाई का बखान किया, कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाहीं, अर्थात जग में ऐसा कोई काम नहीं, जिसे हनुमान जी नहीं कर सकते। जब प्रभु श्रीराम के भाई पर संकट आया, तब हनुमान जी पूरा पर्वत उठा लाए थे। BJP को भी हनुमान जी की इसी बात से लोगों की समस्याओं का हल करना चाहिए। पार्टी भी इसी तरह से लोगों की परेशानियों का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना और करती रहेगी।
#WATCH | BJP believes in social justice; 80 cr people get free benefits under PM Anna Yojana. People also get benefits from Jan Dhan Yojana & other govt schemes. This is social justice that BJP is doing but the opposition party only thinks about their family: PM Narendra Modi pic.twitter.com/E7Sv9AR0ff
— ANI (@ANI) April 6, 2023
BJP: के लिए हनुमान जी हैं प्रेरणास्त्रोत
BJP को भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था से लड़ने के लिए भगवान हनुमान प्रेरणास्त्रोत का काम करते हैं। PM Modi ने कहा कि अगर हम भी भगवान हनुमान के पूरे जीवन को देखें तो उनका कैन डू तरीका था। उनके इसी तरीके ने उन्हें सभी कामों में सफलता दिलाने में सहायता की। इसी तरह पार्टी भी माँ भारती, भारतीय संविधान और राष्ट्र के लिए पूरी तरह समर्पित है।
पार्टी राष्ट्रीयाध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताईं पार्टी का उपलब्धियाँ
BJP: 44वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज हमें यह संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री ने नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं है। PM Modi के नेतृत्व में पार्टी को और आगे ले जाएंगे। आज देश में 1,80,000 शक्ति केंद्रों पर पार्टी काम कर रही है। वहीं, आज 8,40,000 बूथ पर भाजपा बूथ अध्यक्ष मौजूद हैं। BJP ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाईं। गोवा में भी पार्टी ने तीसरी बार सरकार बनाईं।
Read more.. PM Modi vs Rahul Gandhi : पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया…







