आजकल मार्किट में फूल गोभी और पत्ता गोभी की मांग बढ़ गयी है। लेकिन फूलगोभी में अक्सर कीड़ा निकल जाने के कारण लोग खराब समझकर फेंक देते है। यह कीड़ा सफेद रंग का होने के कारण नजर नहीं आता है। ज्यादातर लोग इस कीड़े की वजह से गोभी का सेवन नहीं करते है। कीड़े को निकालने के लिए इस गर्म पानी में उबाला जाता है और कुछ लोग कई दूसरे उपाय अपनाते है लेकिन आज हम आपको फूल गोभी से कीड़ा निकलने का आसान उपाय बताने जा रहे है जिससे आप बिना काटे कीड़ा निकाल सकते है। तो आइए जान लेते है इस आसान ट्रिक के बारे में जान लेते है।
गोभी का कीड़ा कैसे निकालें, आसान उपाय
पहला स्टेप- बाजार से गोभी खरीदकर लाएं तो उसे कभी भी सीधे फ्रिज में न रखें। गोभी में कीड़ा होता है जो कई बार दूसरी सब्जियों या फ्रिज में रखे खाने में पहुंच सकता है। इसे फ्रिज में रखने से पहले गोभी का कीड़ा निकाल दें।
दूसरा स्टेप- इसके लिए एक बर्तन में पानी भर लें। आपको ऐसा बर्तन लेना है जिसमें गोभी का फूल पानी के अंदर पूरी तरह से डूब जाए। अब पानी में गोभी का फूल सीधा करके या उल्टा करके कैसे भी डाल दें। गोभी पूरी तरह से पानी में डूबी होनी चाहिए।
तीसरा स्टेप- इसके लिए आप गोभी के फूल के ऊपर कोई भारी सामान रख दें। जिससे गोभी पानी में न तैरे। आपको बिना काटे ही पूरा गोभी का फूल पानी में डुबाना है। आप नॉर्मल पानी या गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चौथा स्टेप- इस ट्रिस से गोभी में छुपे कीड़े को ऑक्सीजन नहीं मिलेगा और वो तैरकर पानी के ऊपर आ जाएगा। इस ट्रिक से बिना काटे ही गोभी के अंदर फूल में छुपे हुए कीड़े बार निकल जाते है और कीड़े को हटाकर अलग कर दें।
पांचवां स्टेप- अब इस गोभी को आप सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। गोभी को चाहें तो फ्रिज में रख सकते हैं। जब गोभी की सब्जी बनाएं तो इसे टुकड़ों में काटकर एक बार और पानी में उबाल लें। इससे गोभी का कीड़ा निकल जाएगा।
