Chhath Puja 2023 | उगते सूर्य देवता को अर्घ्य के साथ पूरा हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे के बाद आज खोला गया व्रत

Chaath Gif.webp.webp

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Firenib

नई दिल्ली: देश भर में आज यानी सोमवार 20 नवंबर को लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Parv 2023) के चौथे दिन आज व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास भी समाप्त हुआ। 

आज देश भर में अनेकों श्रद्धालु सुबह से ही घाटों पर व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए खड़े दिखे। वहीं अर्घ्य के दौरान छठ व्रती आज पानी में खड़े हुए। इसके बाद फल और प्रसाद से भरा दउरा-सूप लेकर सूर्य देवता की उपासना की गई । वहीं फिर सूर्य देवता को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठ का प्रसाद खाया और व्रत अपना खोला।

देखें छठ घाटों से आई मनमोहक तस्वीरें 

जानकारी दें कि नहाय खाय से शुरू हुए आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज चौथे दिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो चूका है। आज चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन माना जाता है। इस दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाता है। 

बताते कहलें की छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से ही होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से भी इन्हें जाना जाता है। छठ का यह पावन पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छठ का यह व्रत महिलाओं द्वारा संतान की लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है। 

 

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib