Curd vs Moringa : दोनों में कौनसा है प्रोटीन का सुपरफूड, यहाँ जान लेवे इससे होने वाले फायदे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सहजन या मोरिंगा खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर इसकी खेती को लेकर काफी चर्चा सुनने को मिल रही है। आज के समय में हर कोई अपनी डाइट में इस सब्जी को शामिल कर रहा है ताकि वह हेल्दी रह सके। वही सहजन में दही से 9 गुना ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में आइए जान लेते है इसके अदुभुत फायदों के बारे में जान लेते है।

कितना फायदेमंद है मोरिंगा?
मोरिंगा यानी सहजन बेहतर प्रोटीन सोर्स है। इस सब्जी में विटामिन- ए, सी, ई, के और बी के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिल जाते है। इसके अलावा, यह सब्जी फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्वों का सोर्स है। मोरिंगा खाने से स्ट्रेस में कमी आती है। वही पुरानी बीमारियां ठीक होती हैं, इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मदद मिलती है। डायबिटीज मरीजों के लिए भी सहजन किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं, महिलाओं के लिए भी इस सब्जी को काफी लाभदायक माना है।

दही के गुण
दही सेहत के लिए फायदेमंद और प्रोटीन का सोर्स दोनों है। दही कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स का सोर्स है, जो सहजन में नहीं पाए जाते हैं। दही खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसे रोजाना खाने से कई प्रकार के इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद मिलती है। साथ ही, दही पुरुषों में स्टैमिना बढ़ाने का भी काम करती है।

प्रोटीन के लिए बेस्ट क्या है?
दोनों में ही प्रोटीन होता है लेकिन सहजन में दही के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है। इस बात को लेकर कोई ठोस तथ्य नहीं मिला है, जिसमें सहजन को दही से नौ गुना ज्यादा प्रोटीन होता है। शाकाहारी लोग ज्यादा प्रोटीन के लिए सहजन खा सकते हैं। इसके अलावा आप दोनों चीजों की भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib