इन दिनों मौसम में काफी चेंजेज देखने को मिल रहे है दिन में गर्मी रहती है, बाकि सुबह और शाम हलकी ठंड देखने को मिल रही है ऐसे में सर्दी जुकाम को होना आम बात है। यह ऐसा समय है जब सर्दी और खांसी सभी को परेशान करती है। लोगो को साल में 4 से 6 बार सर्दी और जुकाम होती है। सर्दी और खांसी एलर्जी और वायरल संक्रमण से जुड़ी होती है। इसका सीधा असर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से देखने को मिलता है। वही भारत में करीब 4 करोड़ से ज्यादा लोग इन्फेक्शन से पीड़ित है जो कि डिहाइड्रेशन के कारण होता है, ऐसे में आइये जान लेते है इसके बारे में जान लेते है।
क्या होता है Dehydration
डिहाइड्रेशन का मतलब होता है शरीर में पानी और तरल पदार्थों की कमी होना। इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं, जो कि पानी और लिक्विड से ही शरीर को मिलते हैं। मेडिकल भाषा में पानी की कमी को साइलेंट डिहाइड्रेशन कहते हैं। यह अक्सर हमारी लापरवाही और पानी कम पीने की आदत के चलते हमें प्रभावित करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साइलेंट डिहाइड्रेशन दुनियाभर की एक बढ़ती समस्या है।
डिहाइड्रेशन का मतलब
डिहाइड्रेशन का मतलब शरीर में पानी और लिक्विड की कमी होना है। इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते है जो की पानी और लिक्विड से ही शरीर को मिलते है। वही शरीर में पानी की कमी को साइलेंट डिहाइड्रेशन कहते है। यह अक्सर हमारी लापरवाही और पानी कम पीने की आदत के चलते आते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइलेंट डिहाइड्रेशन दुनियाभर की एक बढ़ती समस्या है।
Dehydration से होने वाली समस्याएं
गला सूखना-
सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं, जिसके चलते गला सूखने लगता है। गला सूखना इंफेक्शन का जोखिम बढ़ाता है।
खांसी होना-
बदलते हुए मौसम में शरीर में पानी कम होने से खांसी की समस्या बढ़ जाती है। इससे ड्राई कफ हो सकता है।
इम्यूनिटी-
शरीर में हाइड्रेशन की कमी होने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। खासतौर पर बदलते मौसम में खराब इम्यूनिटी आपको तुरंत बीमार कर सकती है।
बुखार-
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी के साथ बुखार आना भी कॉमन है। डिहाइड्रेशन शरीर के तापमान को बढ़ाने में सहायक होता है।
होठों का फटना-
हालांकि, सर्दियां आते ही डिहाइड्रेशन शुरू हो जाता हैं लेकिन इसे सर्दी का इशारा समझना बिल्कुल सही नहीं है। शरीर में पानी की कमी भी ड्राई लिप्स का संकेत है।
दांतों में सेंसेशन बढ़ना-
डिहाइड्रेशन की समस्या से दांतों व मसूड़ों में कमजोरी और सेंसिटिविटी आने लगती है, आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को सर्दियां आते ही दांतों और जबड़ों में दर्द शुरू हो जाता है, यह भी शरीर के डिहाइड्रेट होने का एक संकेत है।







