आज के समय में युवा ही नहीं बल्कि बच्चे भी डिप्रेशन का शिकार हो रहे है ये बीमारी तेजी से युवाओं के बीच बढ़ती जा रही है। वही भारत में 10 % से ज्यादा लोग मेंटल हेल्थ की समस्या से जूझ रहे है इसमें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि ये बीमारी बच्चो में भी देखी जा रही है। ये इसलिए भी परेशान करने वाली बात है क्योंकि बच्चे कभी भी अपनी बात खुलकर नहीं कह पाते हैं। वही बच्चा हो या किशोर डिप्रेशन के गंभीर लक्षण किसी के हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके साथ ही आज के समय में डिप्रेशन और चिंता का कारण सोशल मीडिया का उपयोग और स्कूल का स्ट्रेस है। ऐसे में आइए जान लेते है इसके क्या क्या संकेत है।
निराशा
अगर कोई बच्चा या किशोर लगातार निराश रहता है या फिर वह लगातार स्ट्रेस में दिखाई दे रहा है, तो यह डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। ऐसे में आप उससे बात करने की कोशिश करें या फिर डॉक्टर के ले जाएं।
चिड़चिड़ापन
अगर आपका बच्चा हर समय बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा महसूस कर रहा है और लोगों पर गुस्सा भी करता है। ये बहुत लंबे समय तक बना रहता है, तो यह निश्चित रूप से सामान्य नहीं है वह शायद डिप्रेशन से जूझ रहा हो।
सिर दर्द
डिप्रेशन और चिंता दोनों ही शारीरिक समस्याओं जैसे कि पेट दर्द और सिर दर्द को बढ़ा सकता है। अपने बच्चे में इन लक्षणों को नोट करें और किसी नजदीकी डॉक्टर को दिखा सकते है।
मूड में बदलाव
बच्चों और किशोरों में मूड स्विंग होना कोई आम बात नहीं है। कुछ चीजों को लेकर जिद्दी होना आम बात है, लेकिन अगर कोई बच्चा गंभीर और लगातार मूड स्विंग का सामना कर रहा है, तो इसका कारण कुछ और या फिर डिप्रेशन हो सकता है।
पेट का दर्द
डिप्रेशन या चिंता के लक्षणों में एक अनोखा लक्षण पेट दर्द हो सकता है। आमतौर पर जब बच्चे को पेट दर्द होता है, तो माता-पिता केवल शारीरिक हैं, लेकिन कई बार ये डिप्रेशन के संकेत भी होते हैं। ऐसा होने पर आप उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं
