सही समय पर पानी पीने से तेजी से होने लगता है, Weight Loss जानिए पानी पीने का सही समय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शरीर को हाइड्रेट रखने और बीमारियों को बचाने के लिए पानी पीना जरूरी होता है। ये लिक्विड हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा जरूरी है। यदि कोई इंसान कम पानी पीना शुरू कर दे तो उसे जल्द बीमारी लगने का खतरा लग जाता है पानी पीने से पाचन क्रिया सही रहती है और इससे गैस, अपच और एसिडिटी की दिक्क्त भी दूर होती है। क्या आप जानते है की पानी पीने से वजन भी कम होता है। ऐसे में चलिए जान लेते है पानी पीने का सही समय क्या है ?

वेट लॉस के लिए पानी पीने का सही तरीका
जब आप नींद से जगते हैं तो सबसे पहले खाली पेट 1 गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर से गंदे टॉक्सिन्स फ्लश आउट होते हैं। सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। आप सुबह 1 गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं।

खाने से पहले
खाना खाने से लगभग आधे घंटे पहले आपको एक गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका वेट लॉस होने में मदद मिलती है। ऐसा करने से भूख पर नियंत्रण होता है और कैलोरी इंटेक होती है जिससे वजन नहीं बढ़ता है।

सोने से पहले
रात को सोने से 1 घंटा पहले पानी पिएं। इससे आपको रातभर होने वाली पानी की कमी को नियंत्रण मिलेगा। जब हम 6-7 घंटे तक सोते हैं तो उस वक्त शरीर को पानी नहीं मिल पाता है, इसलिए सोने से पहले और उठने के बाद पानी पीना सबसे जरूरी है।

वर्कआउट के दौरान
जब आप हैवी एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स और ताकत भी जरूरी होती है। इस वक्त शरीर को पानी की जरूरत ज्यादा होती है क्योंकि व्यायाम के समय पसीना निकलता है और पसीने के साथ शरीर से नमक भी कम होने लगता है।

खाना खाते समय
खाना खाने के बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए। लेकिन खाना खाते हुए बीच बीच में घूंट लेना चाहिए। इससे खाना पचने में मदद मिलती है और भूख भी जल्दी ही शांत हो जाती है।

भूख लगने पर
अगर आपको बहुत ज्यादा भूख लग रही है तो उस वक्त पानी पी लें। इससे आपकी भूख कंट्रोल हो जाएगी और आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बच सकेंगे। कई बार डिहाइड्रेशन से भी भूख महसूस होती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib