चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते है इन्हे खाने से शरीर में प्रोटीन,फाइबर, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी नहीं होती है। चिया सीड्स को पानी में मिलाकर भी खाया जा सकता है वही हाइड्रेशन की कमी नहीं होती है। वही खाली पेट इसका सेवन करने से इसके काफी फायदे होते है लेकिन इन्हे अन्य तरीके से भी खाया जा सकता है तो चलिए जान लेते चिया सीड्स खाने के ३ आसान तरीको के बारे में जान लेते है।
इन 3 आसान तरीकों से खाएं चिया सीड्स
चिया वॉटर
चिया सीड्स खाने का सबसे आसान और कॉमन तरीका इसके बीजों को रातभर पानी में भिगोकर खाना है इन्हें आप रात को 1 गिलास पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट पी सकते हैं। कुछ लोग इस ड्रिंक में नींबू निचोड़कर भी पीते हैं ताकि ज्यादा लाभ मिल सके। इस तरीके से पीने से वजन घटाने और हाइड्रेशन में मदद मिलती है।
फलों के साथ लें चिया सीड्स
आप ताजा फलों के साथ में चिया सीड्स को भी मिलाकर सेवन कर सकते है वही सीजनल फ्रूट्स के साथ चिया सीड्स खाने से कई पोषक तत्व शरीर के लिए काफी लाभकारी होती है। वही फलों विटामिन्स और कैल्शियम मिलते हैं। फलों के साथ चिया के दानों को मिलाकर खाने से फलों का भी पूरा पोषण मिलता है। इन्हें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी के साथ ज्यादा खाया जाता है।
कोकोनट वॉटर विद चिया
नारियल अपने आप में एक रिफ्रेशिंग फ्रूट है। इसके साथ ही चिया सीड्स मिलाकर खाने से शरीर के लिए काफी लाभकारी होती है इसके लिए आपको चिया सीड्स को नारियल के पानी में मिलाकर खाना फायदेमंद होगा। कोकोनट वाटर पोटेशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इस कॉम्बिनेशन को खाने से सेहत अच्छी रहेगी।
सलाद में डालकर खाएं
चिया सीड्स क्रेंची होते है इन्हें किसी भी व्यंजन में डालकर भी खाया जा सकता है आप इन्हें अपने रेगुलर सलाद में ऊपर से डालकर भी खा सकते है। आप इन्हें जिटेबल और फ्रूट, दोनों प्रकार के सलाद में डालकर खा सकते हैं। ये छोटे काले बीज स्वाद और पोषण को डबल कर देंगे।







