हेल्दी डाइट में अंडे का होना कॉमन है। दुनियाभर में लोग हर रोज नाश्ते से लेकर के डिनर में अंडो का सेवन करते है। अंडे प्रोटीन का प्रमुख सोर्स है। इसलिए इसे डेली खाने की सलाह दी जाती है। अंडे कई तरह के होती है। जैसे बॉइल्ड एग, ऑमलेट, हाफ-फ्राई। एक ताजा रिसर्च में पाया गया है कि अंडे दिल के रोगों की वृद्धि कर सकते हैं। अंडों को ज्यादा पका कर खाने से हार्ट डिजीज का रिस्क दोगुना बढ़ जाता है ऐसे में आइए जान लेते है इसके बारे में जान लेते है।
पके हुए अंडे हैं हानिकारक!
एक बड़े अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसका अधिकांश हिस्सा अंडे के पीले भाग में होता है। इसे योल्क या जर्दी कहा जाता है। यह योल्क दिल के रोगों के जोखिमों को बढ़ा सकता है। हालांकि, रिसर्च टीम ने रोज 1 अंडा खाने की सलाह दी जाती है। अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से शरीर में ऑक्सिडेटिव तनाव, सूजन और स्ट्रेस में बढ़ोतरी होती है।
ऑक्सीस्टेरोल्स क्या हैं?
ऑक्सीस्टेरोल्स, यह एक यौगिक तत्व होता है, जो अंडे में मौजूद होता है। इस तत्व के गर्मी से संपर्क में आने से ही अंडा हानिकारक हो जाता है। दरअसल, यह तत्व ज्यादा एक्टिव तब होता है, जब इसे लंबे समय तक उबाला या फिर उसे किसी और तरीके से पकाया जाता है। इसके बाद इन अंडों के सेवन से यह शरीर में ब्लड वेसल्स में जमा हो जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है।
हार्ट के मरीजों को नहीं करना चाहिए अंडों का सेवन
एक रिसर्च के मुताबिक, अंडों का खाने से बचना चाहिए। लेकिन यदि आप पहले से दिल के मरीज, हाई बीपी के मरीज या फिर इंबैलेंस कोलेस्ट्रॉल के चलते परेशान हैं तो आपको संभलकर अंडों का सेवन करना चाहिए। अंडों को पका कर खाने से सेहत को लाभ होगा।
अंडे खाने का सही तरीका
अंडों को सिर्फ उबालकर खाएं।
अगर फ्राई अंडे खाने हैं तो ऑलिव ऑयल या एवोकाडो तेल में पकाकर खाएं।
अंडों को कम समय यानी सिर्फ नरम होने तक ही उबालें।
सब्जियों के साथ अंडे खाना ज्यादा फायदेमंद है।
