Ganesh Chaturthi 2024 ; गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा के लिए भोग में बनाए ट्रेडिशनल स्टाइल में श्रीखंड, जानिए रेसिपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े धूम धाम के साथ में मान्य जा रहा है इस पर्व पर लोग अपने घरों में अलग अलग तरह के पकवान बनाते है। इनमें से श्रीखंड भी एक व्यंजन है जो गणेश चतुर्थी के ऊपर खास तौर से मनाया जाता हैइस दिन मोदक और लड्डू विशेष रूप से बनाए जाते है कुछ लोग इस दिन अलग अलग स्टाइल में लड्डू बनाते है। लेकिन आज हम आपको अलग स्टाइल में श्रीखंड बनाने की रेसिपी बता रहे है जो आप बप्पा के भोग के लिए बना सकते है इससे बनाने की विधि बेहद आसान है तो आइए जान लेते है ट्रेडिशनल स्टाइल श्रीखंड बनाने की विधि।

इसे बनाने के लिए सामग्रियां
500 ग्राम लटका दही
150 ग्राम आइसिंग शुगर
आधा चम्मच इलायची पाउडर
5 ग्राम केसर
कुछ बूंदें गुलाब जल
ड्राई फ्रूट्स
दूध

लटका दही बनाने की विधि
लटके दही के लिए आपको एक मलमल का कपड़ा लेना है इसमें रातभर के लिए किसी के सहारे बांधकर लटकाना है। ऐसा करने से दही से सारा पानी निकल जाता है और लटका दही यानि की हंग कर्ड बनाकर तैयार हो जाता है।

इस विधि से बनाएं श्रीखंड
सबसे पहले 10 एमएल दूध में केसर भिगो लें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में दही को फेंट लें। अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, गुलाब जल और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिलाकर तैयार कर ले। इसके बाद दोबारा फेंटें, आपको इसे तबतक फेंटना है जबतक ये एक स्मूद क्रीमी टेक्सचर न पकड़ लें। अगर आपको ठंडा श्रीखंड पसंद है तो इसे फ्रिज में 1 घंटे के लिए रखकर फिर सर्व करें। सर्विंग के लिए इसके ऊपर नट्स और सूखे गुलाब की पंखड़ियों को डाल सकते हैं।

श्रीखंड खाने के फायदे
श्रीखंड खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी की परेशानियों से राहत मिलती है।
श्रीखंड दही से बनाया जाता है इसलिए इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
श्रीखंड खाने से वेटलॉस भी हो सकता है। ये लो कैलोरी का होता है, अगर इसमें शुगर एड न करें तो ये और भी ज्यादा सेहतमंद हो जाता है।
श्रीखंड से भूख कम लगती है इसलिए यह वजन घटाने में मदद करता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib