हरियाणा में पिछले कुछ समय से खेतो में आगजनी की घटनाओं से फसलों और पशुओं को भी नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाए हुए किसानों को मुआवजे देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है। हमारी सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में हुई आगजनी की घटनाओं से फसलों या पशुओं संबंधित जान-माल का नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री का निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है कि वह आगजनी से जुडी घटनाओ की रिपोर्ट ले और इससे किसान संबंधित उपायुक्तों के सामने आवेदन करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। इसके लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज और खाद में भी मदद की जाएगी, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से बोझ ने उठाना पड़े।
गर्मी बढ़ने से हरियाणा के कई इलाकों में आगजनी घटनाएं देखी गई हैं। इससे गेंहू और सरसो की फसलों को भारी नुकसान हुआ है इसके साथ ही पशुओं की भी मौत हुई है वही किसानों के इस नुकसान की भरपाई के लिए सीएम सैनी ने ऐलान किया है। वही चंडीगढ़ में हुई बैठक में उन्होंने इसका फैसला किया गया है। इसके साथ ही किसानों को राहत देने और उनके खर्च को कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने खाद बीज देने में भी मदद करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश के हजारों किसानों को फायदा होगा। वही किसानों ने मुख्यमंत्री और सरकार से राहत की मांग उठाई थी और तुरंत इस पर निर्णय लेने की मांग की थी। वही किसान खरीफ सीजन की बुवाई करने वाले हैं। उससे पहले आगजनी की घटना से राहत के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई थी।
